फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indias ras malai rank two in list of top ten cheese dessert polands cheesecake rank one

Dessert: दुनिया में चीज से बनी बेस्ट मिठाइयों की लिस्ट जारी, इस बंगाली मिठाई को मिला दूसरा स्थान

Sat, 16 Mar 2024 01:12 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 16 Mar 2024 01:12 PM IST
सार

विश्व के टॉप-10 चीज की मिठाइयों में पोलैंड के सेर्निक को पहला स्थान दिया गया है। सेर्निक को पांच में से 4.5 स्टार दिया गया है। इस एक तरह का चीजकेक है, जो अंडे, चीनी और ट्वारॉग से बनाया जाता है।

विज्ञापन
indias ras malai rank two in list of top ten cheese dessert polands cheesecake rank one
रसमलाई - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चीज से बनी मिठाइयां लगभग सभी लोगों को पसंद आती है। यह दिखने में जितनी सुंदर होती है खाने में उतनी ही मुलायम और मुंह में तुरंत घुल जाती है। दुनिया भर में चीज के साथ ब्लूबेरी, चॉकलेट और कई अन्य चीजों मिलाकर मिठाइयां बनाई जाती है। उन्हीं में से एक मिठाई भारत में काफी प्रचलित है, जिसे रस मलाई के नाम से जाना जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार रस मलाई को दुनिया के टॉप-10 बेस्ट चीज की मिठाइयों में दूसरे स्थान पर रखा गया है।
विज्ञापन


विश्व के टॉप-10 चीज की मिठाइयों में पोलैंड के सेर्निक को पहला स्थान दिया गया है। सेर्निक को पांच में से 4.5 स्टार दिया गया है। इस एक तरह का चीजकेक है, जो अंडे, चीनी और ट्वारॉग से बनाया जाता है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के रस मलाई को रखा गया है। इसे 4.4 स्टार दिया गया है। रस मलाई पश्चिम बंगाल की मशहूर मिठाइयों में से एक है। होली, दिवाली एवं अन्य त्योहारों के मौकों पर इस मिठाई का उपयोग किया जाता है। 
विज्ञापन


तीसरे स्थान पर ग्रीस के सफाकियानोपिटा को रखा गया है। इसे भी पांच में 4.4 स्टार दिया गया है। वहीं 4.3 स्टार के साथ एनवाईसी स्टाइल चीजकेक को रखा गया है, जो अमेरिका में काफी मशहूर है। वहीं जापान की जापानी चीजकेक को पांचवे और स्पेन के बास्क चीजकेक को छठें स्थान पर रखा गया है। हंगरी के राकोस्जी टुरोस को सातवें स्थान पर और ग्रीस के मेलोपिता को आठवें स्थान पर रखा गया है। नौवें स्थान पर जर्मनी के कसेकुचेन और दसवें स्थान पर चेक गणराज्य के मिसा रेजी को रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed