फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indias pride under threat 2 more lions die in gir forest gujarat

भारत का गर्व खतरे में: गिर में दो और शेरों की मौत, अब तक 23 ने गंवाई जान

Wed, 03 Oct 2018 08:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Updated Wed, 03 Oct 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
indias pride under threat 2 more lions die in gir forest gujarat
Gir lions

गुजरात के गिर में शेरों की लगातार हो रही मौत ने वन प्रशासन समेत पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। सोमवार को खतरनाक वायरस की वजह से दो और शेरों की मौत हो गई। बता दें कि 12 सितंबर से अब तक कुल 23 शेरों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इन शेरों की मौत एक जानलेवा वायरस की वजह से हुई है। यह वायरस कुत्तों से जंगली जानवरों में फैला है। इसी वायरस की वजह से साल 1994 में तंजानिया के सेरेंगेटी रिजर्व में करीब 1000 शेरों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


गुजरात वन विभाग के मुताबिक, 12 से 19 सितंबर के बीच गिर वन के दलखनिया रेंज में 11 शेर अपने शावकों समेत मृत पाए गए थे। इनमें से चार शेर कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (सीडीवी) से संक्रमित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पूरे विश्व में शेर की दो प्रमुख प्रजातियां हैं। इनमें पहला एशियाटिक शेर और दूसरा अफ्रीक्री शेर हैं। भारत में एशियाटिक शेर ही पाए जाते हैं और इनकी सबसे ज्यादा संख्या गिर वन में ही है। इन्हें भारत का गर्व कहा जाता है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से हो रही शेरों की मौतों से भारत का गर्व खतरे में आ गया है। 


वन विभाग ने एहतियात के तौर पर सेमरडी इलाके के पास सरसिया से 31 शेरों को हटाकर जामवाला रेस्क्यू सेंटर में शिफ्ट कर दिया है, ताकि इन्हें वायरस से बचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed