{"_id":"5bb9a6eb867a55684a227d5f","slug":"indias-leading-pharma-company-cadila-pharmaceuticals-chairman-rajiv-modi-will-divorce-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडिला के चेयरमैन राजीव मोदी पत्नी से लेंगे तलाक, 200 करोड़ रुपये देंगे गुजारा भत्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कैडिला के चेयरमैन राजीव मोदी पत्नी से लेंगे तलाक, 200 करोड़ रुपये देंगे गुजारा भत्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
Rajiv modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की दिग्गज फार्मा कंपनी कैडिला फार्मास्यूटिकल्स के चेयरमैन राजीव मोदी अपनी पत्नी मोनिका मोदी से तलाक लेने जा रहे हैं। शनिवार को अहमदाबाद की फैमिली कोर्ट में मोदी दंपती ने एक दूसरे की सहमति से तलाक की अर्जी लगाई।
विज्ञापन
उनकी शादी को 26 साल हो गए हैं। लेकिन पिछले दो महीने से राजीव और मोनिका दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। यह मामला पुलिस तक भी पहुंचा था, जिसके बाद दोनों के बीच मनमुटाव की बात उजागर हुई। उनका एक 17 साल का बेटा भी है, जो राजीव मोदी के साथ ही रहेगा।
विज्ञापन
राजीव मोदी गुजारा भत्ता के तौर पर मोनिका को 200 करोड़ रुपये देंगे। ये पैसे तलाक की अर्जी के साथ ही एस्क्रो एजेंट के खाते में ट्रांसफर कर दिए हैं। अब तलाक की सारी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ये पैसे मोनिका मोदी को दे दिए जाएंगे। इसके बाद राजीव के कंपनी समूह और संपत्ति में मोनिका की कोई भी हिस्सेदारी नहीं रह जाएगी।
विज्ञापन
वकील सुधीर नानावटी ने बताया कि तलाक की अर्जी में दोनों ने एक दूसरे पर किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। अर्जी में लिखा गया है 'अब हमें साथ रहना पसंद नहीं है, इसलिए हम तलाक चाहते हैं।'