{"_id":"5b9ec13c867a557f0e719070","slug":"indias-first-dog-park-opened-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद में खुला भारत का पहला डॉग पार्क","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद में खुला भारत का पहला डॉग पार्क
एजेंसी, हैदराबाद
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद में पालतू कुत्तों के लिए विशेष ‘डॉग पार्क’ का निर्माण कराया गया है। इसमें सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं हैं। बृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) ने कोंडापुर में 1.1 करोड़ रुपये की लागत से 1.3 एकड़ में फैले इस पार्क को विकसित किया है।
विज्ञापन
इस पार्क में वॉकिंग ट्रैक और क्लिनिक की सुविधा भी है। जीएचएमसी की जोनल आयुक्त डी. हरिचंदना ने बताया कि इसमें कुत्तों को ट्रेनिंग देने वाले उपकरण, कसरत के उपकरण, दो लॉन, एक एंफीथिएटर, बड़े और छोटे कुत्तों के लिए अलग अलग अहाते समेत अन्य सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘यह पार्क देश का पहला पहला प्रमाणित डॉग पार्क है। यहां पर एक पशुओं के डॉक्टर, डॉग ट्रेनर, मानकों के अनुरूप सफाई और कुत्तों को निशुल्क टीकाकरण की भी सुविधा होगी।’
विज्ञापन