फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian youth shot dead in the United States: Family Alleges Conspiracy appeals for justice

Crime In US: अमेरिका में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार ने जताई साजिश की आशंका, लगाई न्याय की गुहार

Sun, 07 Jun 2026 02:49 PM IST
अमन तिवारी पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 07 Jun 2026 02:49 PM IST
सार

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में हैदराबाद के 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार का आरोप है कि उन्हें सुनसान इलाके में बुलाकर साजिश के तहत निशाना बनाया गया। फिलहाल भारतीय महावाणिज्य दूतावास मामले में परिवार की सहायता कर रहा है।

विज्ञापन
Indian youth shot dead in the United States: Family Alleges Conspiracy appeals for justice
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में हैदराबाद के रहने वाले 28 साल के एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना पांच और छह जून की दरमियानी रात को हुई। मृतक की पहचान अंशुल कुंचा के रूप में हुई है। अंशुल का परिवार हैदराबाद के पास गुंडलापोचमपल्ली में रहता है। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। दूतावास ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वे अंशुल के परिवार के संपर्क में हैं और उन्हें हर संभव सहायता दे रहे हैं।
विज्ञापन


परिवार ने क्या कहा?
अंशुल की बहन तन्वी ने मीडिया को बताया कि उनका भाई नॉर्थ फिलाडेल्फिया की एक बड़ी कंपनी (MNC) में काम करता था। वह अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए शनिवार और रविवार को पिज्जा डिलीवरी का काम भी करता था। तन्वी ने बताया कि अंशुल को सिर में तीन गोलियां मारी गईं और उसे सड़क पर ही छोड़ दिया गया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि हमलावरों ने अंशुल से कुछ भी नहीं लूटा। उसका सारा सामान सुरक्षित मिला है।
विज्ञापन


परिवार ने लगाया साजिश का आरोप
परिवार का आरोप है कि यह कोई सामान्य लूटपाट नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। अंशुल को पिज्जा देने के लिए एक सुनसान और वीरान इलाके में बुलाया गया था। तन्वी ने इसे एक 'जाल' (ट्रैप) बताया। उन्होंने कहा कि हमलावरों का मकसद सिर्फ उनके भाई की जान लेना था। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काले मास्क पहने और पीठ पर बैग लटकाए दो बंदूकधारियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Karnataka: रसोई गैस की बढ़ी कीमतों पर सीएम डीके शिवकुमार ने मांगी रिपोर्ट, ईंधन के दाम बढ़ने पर जताई चिंता


युवक के साथ पहले भी हुई थी लूटपाट की घटना
अंशुल चार साल पहले पढ़ाई के लिए अमेरिका गया था। तन्वी ने बताया कि इससे पहले भी अंशुल के साथ लूटपाट की एक घटना हुई थी। तब कुछ लोगों ने उसकी चेन, फोन और पैसे छीन लिए थे। परिवार अब भारत के विदेश मंत्रालय से गुहार लगा रहा है कि अंशुल के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाया जाए। उन्हें जानकारी मिली है कि सोमवार को शव परिवार को सौंपा जा सकता है।

अंशुल की बहन ने भावुक होते हुए कहा कि उनका भाई बहुत खुशमिजाज इंसान था। वह अमेरिका नहीं जाना चाहता था, लेकिन परिवार ने उसे वहां भेजा था। उन्होंने अन्य माता-पिता को भी संदेश दिया कि वे अपने बच्चों को अमेरिका न भेजें। परिवार अब सिर्फ इंसाफ चाहता है ताकि अंशुल के हत्यारों को कड़ी सजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed