फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian youth death in Oman

ओमान में भारतीय युवक की मौत, 36 दिन पहले गया था कमाने

Sat, 27 Aug 2016 05:08 AM IST
ब्र्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्र्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sat, 27 Aug 2016 05:08 AM IST
विज्ञापन
Indian youth death in Oman
शव

ओमान में क्षेत्र के जगत माझा गांव के युवक की मौत हो गई। संदिग्ध हालत में उसका शव कमरे में मिला। परिवारवालों को मौत के कारणों को स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार की सुबह उसके मरने की खबर आते ही गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन


गांव के शोभनाथ साहनी के तीन बेटों में सबसे बड़ा गोविंद निषाद ओमान में पेंट-पालिश का काम करने गया था। 36 दिन पहले वह एजेंट के माध्यम से ओमान पहुंचा। घरवालों के अनुसार मोबाइल पर बातचीत के दौरान वह काफी परेशान था।
विज्ञापन


युवक घरवालों से कंपनी के मालिक द्वारा पासपोर्ट रख लेने की बात बताई। परिवार के लोगों ने बताया कि वह घर आने की इच्छा जाहिर कर रहा था।

उसकी लाश उसके कमरे में मिली

Indian youth death in Oman
पु‌लिस - फोटो : file photo

गोविंद ओमान में अपने काम को लेकर संतुष्ट नहीं था। इस बात को लेकर वह काफी परेशान था। बृहस्पतिवार की शाम उसकी लाश उसके कमरे में मिली।

शुक्रवार की सुबह कंपनी की ओर से किसी कर्मचारी ने गोविंद के मौत की सूचना उसके घरवालों दी। मौत की खबर आते ही गांव में मातम पसर गया। घरवालों की चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।

गोविंद की पत्नी रिंकू देवी और दो मासूम पायल और फरिदी का रो रोकर बुरा हाल था। मां सावित्री देवी बेटे की मौत पर बेजार होकर रो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed