फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Union Muslim League chief Panakkad Thangal passes away at 74 Rahul Gandhi Condoles

निधन: भारतीय यूनियन मुस्लिम लीग के अध्यक्ष नहीं रहे, काफी समय से बीमार चल रहे थे

Sun, 06 Mar 2022 03:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 06 Mar 2022 03:46 PM IST
सार

पनक्कड़ थंगल 74 साल के थे और बीते कई दिनों से बीमार थे। उन्होंने एर्नाकुलम में अंगमाली के एक हॉस्पिटल में आखिरी सांसें लीं।

विज्ञापन
Indian Union Muslim League chief Panakkad Thangal passes away at 74 Rahul Gandhi Condoles
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय यूनियन मुस्लिम लीग के अध्यक्ष और जाने-माने धार्मिक नेता पनक्कड़ सैयद हैदर अली शिहाब थंगल का रविवार को निधन हो गया। वे 74 साल के थे और बीते कई दिनों से बीमार थे। उन्होंने एर्नाकुलम में अंगमाली के एक हॉस्पिटल में आखिरी सांसें लीं। यहां उनका इलाज चल रहा था। वह कुछ वक्त से कैंसर से पीड़ित थे।

विज्ञापन


थंगल कांग्रेस के यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) में भी प्रमुख नेता थे। वे केरल में मुस्लिम विद्वानों के प्रभावशाली निकाय समस्त केरल जमीयतुल उलेमा के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत थे। वह मलप्पुरम स्थित पनक्कड़ थंगल परिवार के सबसे वरिष्ठ सदस्य थे।
विज्ञापन


आईयूएमएल के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि उनका रविवार दोपहर 12 बजे के आसपास इंतकाल हो गया। प्रदेश के मंत्री वी शिनकुट्टी और एस चेरियन ने आईयूएमएल नेता के निधन पर दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेरियन ने अपने संदेश में कहा कि राज्य की राजनीति की एक वरिष्ठ शख्सियत के तौर पर उनके हर किसी से करीबी रिश्ते थे और वह सभी का सम्मान करते थे। थंगल का निधन केरल की सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन के लिए बड़ा नुकसान है।

वहीं, राहुल गांधी ने भी थंगल के निधन पर शोक जताया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें यूडीएफ की मजबूत धर्मनिरपेक्ष आवाज बताया। राहुल ने ट्विटर पर कहा कि आईयूएमएल की केरल इकाई के अध्यक्ष और प्रिय आध्यात्मिक नेता सैय्यद हैदर अली शिहाब थंगल का निधन हो गया। उनके परिवार और समर्थकों को मेरी संवेदनाएं।

केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद ने कहा कि थंगल भाईचारे, सभी के लिए सम्मान और प्रगति का समर्थन करते थे। उनकी कमी खलेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने भी थंगल के इंतकाल पर गहरा दुख जताया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर कहा कि वह बेहद विनम्र व्यक्ति थे। पिछले कुछ सालों में मेरा उनके साथ करीब से संवाद रहा। यह मेरे लिए निजी क्षति है।


पनक्कड़ सैय्यद सादिक अली शिहाब थंगल बने नए आईयूएमएल प्रमुख
पनक्कड़ सैयद सादिक अली शिहाब थंगल ने सोमवार को केरल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। सादिक अली शिहाब थंगल ने पदभार संभालने के तुरंत बाद कहा, यह एक बड़ी जिम्मेदारी है जो मुझे दी गई है और मैं सभी वरिष्ठों की सलाह लेकर आगे बढूंगा। नए थंगल का पदभार संभालने वाले मुस्लिम यूथ लीग (एमवाईएल) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनके अन्य मुस्लिम नेताओं के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। साथ ही उन्हें कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के विभिन्न राजनीतिक नेताओं का सम्मान समर्थन है, जिनमें से आईयूएमएल दूसरा सबसे बड़ा सहयोगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed