उपसेना प्रमुख जनरल एसके सैनी ने अमेरिकी प्रशांत क्षेत्र के कमांडर से की मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक अमेरिका के दौरे पर पहुंचे उपसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी ने अमेरिकी प्रशांत क्षेत्र के कमांडर से मुलाकात की और भारत व अमेरिका की सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। भारतीय सेना ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। वहीं, अमेरिकी प्रशांत सेना ने ट्वीट कर कहा, लेफ्टिनेंट सैनी के दौरे से भारत और अमेरिका के बीच भागीदारी और बढे़गी और दोनों देशों की सेनाओं के बीच भरोसा भी बढे़गा।
Enhancing Military Cooperation
Lt Gen S K Saini #VCOAS #IndianArmy during his visit to the #UnitedStatesofAmerica, met Commander @USARPAC and discussed aspects to enhance military cooperation between both the Armies. pic.twitter.com/t1Ol889C7R— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) October 19, 2020विज्ञापन
दोनों देशों के निकट सहयोग से हिंद-प्रशांत क्षेत्र को मुक्त, खुला, समावेशी, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाया जा सकेगा। यह दौरा भारत और अमेरिका के विदेश और रक्षा मंत्रियों के बीच तय 2+2 संवाद से पहले हो रहा है।