फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian students stranded in Ukraine's Sumy see no ray of hope Operation Ganga

यूक्रेन संकट: सूमी में फंसे भारतीय नागरिकों ने बताई आपबीती, कहा- खाने-पीने के सामान के लिए करनी पड़ रही जद्दोजहद

Mon, 07 Mar 2022 10:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 07 Mar 2022 10:10 PM IST
सार

यूक्रेन के पड़ोसी देशों से सोमवार को सात नागरिक उड़ानों के जरिए कुल 1,314 भारतीयों को स्वदेश लाया गया। नागर विमानन मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Indian students stranded in Ukraine's Sumy see no ray of hope Operation Ganga
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच सूमी में फंसे एक भारतीय छात्र ने वीडियो जारी कर अपनी आपबीती सुनाई है। छात्र ने बताया कि वह पिछले 10 दिनों से सूमी में फंसा हुआ है। इतने दिनों से वह सिर्फ इंतजार ही कर रहा है, लेकिन अब उम्मीद की कोई किरण नजर नहीं आ रही है।  

विज्ञापन


वीडियो में छात्र ने बताया कि वह सूमी स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल का छात्र है। जहां वह फंसा हुआ है, वहां पिछले कई दिनों से बिजली नहीं है। साथ ही अब खाने-पीने के सामान को लेकर भी दिक्कतें सामने आने लगी हैं। इलाके में दुकानदार कार्ड नहीं ले रहे हैं। एटीएम मशीनों में नकदी खत्म हो चुकी है। ऐसे में खाने का समान और अन्य चीजें मंगाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सूमी में लगभग 700 भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। भारत सरकार सुमी से अपने नागरिकों को निकालने की कोशिश कर रही है, लेकिन भारी गोलाबारी और हवाई हमलों के कारण कई दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। सूमी में फंसे एक अन्य भारतीय छात्र आशिक हुसैन सरकार ने बताया कि हमारा हौसला कम होता जा रहा है। हम अभी भी मदद का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात उड़ानों से 1314 भारतीय स्वदेश लौटे
यूक्रेन के पड़ोसी देशों से सोमवार को सात नागरिक उड़ानों के जरिए कुल 1,314 भारतीयों को स्वदेश लाया गया। नागर विमानन मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि रोमानिया के सुसेवा से मंगलवार को 400 से ज्यादा भारतीयों को वापस लाने के लिए दो विशेष उड़ानों का संचालन किए जाने की उम्मीद है। अब तक देश में 17,100 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वतन वापस लाया जा चुका है।


कीव में घायल हुए भारतीय छात्र वायुसेना की उड़ान से दिल्ली पहुंचा
कीव क्षेत्र में कुछ दिन पहले गोली से घायल हुआ हरजोत सिंह सोमवार को वायुसेना की उड़ान से भारत पहुंचा। सोमवार शाम 6:15 बजे वायुसेना का ग्लोबमास्टर उड्डयन राज्यमंत्री वीके सिंह और हरजोत समेत करीब 200 भारतीयों को लेकर हिंडन एयरबेस पर उतरा। 31 वर्षीय हरजोत को 27 फरवरी को चार गोलियां तब लगीं थीं जब वह अपने दो साथियों के साथ लवील से कैब लेकर कीव पहुंचने की कोशिश कर रहा था।  छात्रों की निकासी सुचारु ढंग से कराने के लिए वीके सिंह पोलैंड गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed