फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Space Department says Indian industry will also make GSLV Mk3 and SSLV, read other important news of the country

आत्मनिर्भर भारत : भारतीय उद्योग भी बनाएंगे जीएसएलवी एमके3 व एसएसएलवी, पढ़ें देश की अन्य महत्वपूर्ण खबरें

Mon, 20 Sep 2021 06:02 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 20 Sep 2021 06:02 AM IST
सार

एनएसआईएल के अध्यक्ष व महानिदेशक राधाकृष्णन डी ने बताया कि इन आवेदनों का तकनीकी व वित्तीय मूल्यांकन हो रहा है। 2 महीने में यह काम पूरा हो जाएगा। विभाग की वाणिज्यिक शाखा न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) के अनुसार पीएसएलवी निर्माण के लिए पहले ही 3 आवेदन आ चुके हैं।

विज्ञापन
Indian Space Department says Indian industry will also make GSLV Mk3 and SSLV, read other important news of the country
GSLV - फोटो : ISRO

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष विभाग ने योजना बनाई है कि वह जीएसएलवी एमके3 और एसएसएलवी का निर्माण पूरी तरह भारतीय उद्योगों के जरिए करवाए। विभाग की वाणिज्यिक शाखा न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) के अनुसार पीएसएलवी निर्माण के लिए पहले ही 3 आवेदन आ चुके हैं। पीएसएलवी के पूर्ण निर्माण के लिए मांगे गए प्रस्ताव के बाद यह आवेदन एचएएल व एलएनटी, बीईएल अडानी व बीईएमएल और भेल द्वारा दिए गए हैं।

विज्ञापन


एनएसआईएल के अध्यक्ष व महानिदेशक राधाकृष्णन डी के अनुसार इन आवेदनों का तकनीकी व वित्तीय मूल्यांकन हो रहा है। 2 महीने में यह काम पूरा हो जाएगा और किसी एक आवेदक की निविदा स्वीकार कर करार किया जाएगा। जिस कंपनी का आवेदन स्वीकार होगा वह पांच पोलर सैटलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) बनाएगी। इसके बाद जियोसिंक्रोनस सैटलाइट लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) एमके3 के निर्माण के लिए भी इसी प्रकार से आवेदन मंगवाए जाएंगे। राधाकृष्णन ने उम्मीद जताई कि यह काम इस वर्ष के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा। एजेंसी
विज्ञापन


अंतरिक्ष औद्योगीकरण में मदद देंगे एसएसएलवी
एनएसआईएल अब स्मॉल सैटलाइट लॉन्च व्हीकल (एसएसएलवी) पर भी अपनी भारतीय सहयोगी कंपनियों के जरिए काम शुरू करेगा। इसकी पहली उड़ान इसी वर्ष के आखिर तक होने की उम्मीद है। इसरो का मानना है कि एसएसएलवी का निर्माण अंतरिक्ष उपग्रह उद्योग के लिहाज से सबसे माकूल रहेगा। पढ़ें देश की कुछ अन्य महत्वपूर्ण खबरें...

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी में 50 वर्षों तक गांधी परिवार के राज के बाद भी विकास नहीं : ईरानी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को गांधी परिवार पर अमेठी के अधूरे विकास को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अमेठी में गांधी परिवार ने 50 वर्षों तक वहां की सेवा नहीं की बल्कि वहां पर शासन किया।

ईरानी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध गैर सरकारी संगठन देसीय सेवा भारती की पहल ‘सेवासमर्पण’ का डिजिटल तरीके से उद्घाटन करना था। लेकिन सुबह के समय इंटरनेट कनेक्शन की समस्या की वजह से संगठन के सम्मेलन में शामिल नहीं हो सकीं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, मैं अमेठी के अंदरूनी इलाकों में थी, वहां के कुछ गांवों में नेटवर्क कनेक्टिविटी एक चुनौती है।

कई लोगों ने यह मान लिया था कि गांधी परिवार ने इस निर्वाचन क्षेत्र की सेवा नहीं बल्कि पांच दशक तक इस पर शासन किया इसलिए यहां किसी बुनियादी ढांचे की आवश्यकता नहीं होगी। ईरानी ने कहा, हालांकि, आपसे (सेवा भारती) जुड़ने के लिए आज जो संघर्ष करना पड़ा उससे आपको पता चल ही गया होगा कि उनके (गांधी परिवार) नेतृत्व में उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास प्रत्येक परिवार तक नहीं पहुंचा।

टीकाकरण का ग्राफ साझा कर राहुल का सरकार पर तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को भाजपा और केंद्र सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। कांग्रेस सांसद ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हुए टीकाकरण को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने ट्विटर पर टीकाकरण का ग्राफ साझा कर लिखा ‘इवेंट खत्म’!

उनके कहने का अर्थ था कि पीएम मोदी के जन्मदिन के आसपास होने वाले कार्यक्रम के बाद टीकाकरण की संख्या में कमी आई है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को देश में ढाई करोड़ लोगों को टीकाकरण किया गया, जो अब तक किसी एक दिन में सबसे ज्यादा हुए टीकाकरण का रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed