फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian soldier trapped in honey trap of Pakistan woman

आईएसआई एजेंट ने प्यार के जाल फंसाकर भारतीय सैनिक से हासिल कीं गोपनीय जानकारियां

Sat, 05 Jan 2019 11:35 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, जैसलमेर Published by: अनिल पांडेय Updated Sat, 05 Jan 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian soldier trapped in honey trap of Pakistan woman
Honey Trap by ISI - फोटो : Amar Ujala Graphics

राजस्थान के जैसलमेर से हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। यहां पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ी एक महिला ने भारतीय सैनिक को हनी ट्रैप में फंसाकर कई गोपनीय जानकारी हासिल कर ली हैं। फिलहाल जयपुर से इंटेलीजेंस की विशेष टीम जैसलमेर पहुंच चुकी है और जवान से पूछताछ कर रही है।  


loader

जानकारी के मुताबिक जवान का नाम सोमवीर सिंह है और वह जैसलमेर सैन्य स्टेशन में तैनात है। वह हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से जुड़ी युवती ने फेसबुक पर अनिका चोपड़ा नाम से प्रोफाइल बनाकर सोमवीर सिंह से दोस्ती की। इसी दौरान उसने कई खुफिया जानकारियां हासिल कर लीं। 

इससे पहले जवान महाराष्ट्र के अहमदनगर में तैनात था। उसके पास जम्मू के नंबरों से फोन आते थे। उसी वक्त ये मामला सुरक्षा एजेंसियों के सामने आया। तभी से इस जवान पर नजर रखी जा रही थी। सूत्रों का कहना है कि जवान ने महिला से कई बार वीडियो चैटिंग भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed