फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian sent invitation to american ian grilot who helped engineer Srinivas Kuchibhotla

इंजीनियर श्रीनिवास की मदद करने वाले अमेरिकी को भारत आने का न्यौता

Sat, 04 Mar 2017 04:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Sat, 04 Mar 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
indian sent invitation to american ian grilot who helped engineer Srinivas Kuchibhotla
अमेरिकी शख्स इयान ग्रिलेट - फोटो : NDTV

अमेरिका में घृणा अपराध के दौरान भारतीय इंजीनियर की मदद करने वाले इयान ग्रिलट को सरकार की ओर से भारत आने का न्यौता भेजा गया है। इयान को उनकी बहादुरी के चलते ऐसा किया गया है। एक तरफ दुनिया में जहां अतिवादी मानसिकता पनप रही है। घृणा अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं, वहीं भारत अपनी वर्षों पुरानी सभ्यता और संस्कृति अब भी डटा हुआ है। अमेरिका में भारतीय इंजीनियर की हत्या मामले में भारत की ओर से उस अमेरिकी शख्स की वाहवाही की गई, जिसने भारतीय इंजीनियर को हमले के दौरान बचाने की भरसक कोशिश की और खुद भी गोली खाई।

विज्ञापन


एनडीटीवी की खबर के मुताबिक इयान को कहा गया कि जब वे यात्रा के लायक हो जाए तो एक बार जरूर अपने परिवार के भारत घूमने आए। बता दें कि इयान को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन अभी उसे लंबे आराम पर रहना होगा। इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनके जल्द ठीक होने की कामना थी। इतना ही नहीं भारत की ओर से इयान को हर मदद का भरोसा भी दिया गया था।

विज्ञापन

भारत की ओर से इयान को हर मदद का वादा

indian sent invitation to american ian grilot who helped engineer Srinivas Kuchibhotla
engineer srinivas

अस्पताल की ओर से बयान दिया गया कि इयान को छुट्टी देने के बावजूद अभी भी उन्हें लंबे इलाज से गुजरना होगा। बता दें कि नफरत की हिंसा का शिकार हुए भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचीभोतला की 22 फरवरी को एक सिरफिरे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें श्रीनिवास के दोस्त आलोक मदासानी भी घायल हो गए थे। इस बीच हमले में इयान को भी दो गोलियां लग गई थी। 

यह हमला अमेरिका के कंसास राज्य स्थित ऑस्टिन्स ग्रिल एंड बार में उस वक्त हुआ था, जब एक कंपनी में 32 वर्षीय एविएशन इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोतला एक भारतीय दोस्त आलोक मदासनी के साथ वहां पहुंचे थे। वहीं हमलावर 51 वर्षीय एडम प्यूरिंटन काफी नशे में बैठा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed