{"_id":"59ed58174f1c1b76678b6d3d","slug":"indian-security-agencies-are-looking-for-a-doctor-to-join-isis-in-propaganda-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISIS के लिए काम करने वाले भारतीय डॉक्टर की तलाश में जुटीं जांच एजेंसियां","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ISIS के लिए काम करने वाले भारतीय डॉक्टर की तलाश में जुटीं जांच एजेंसियां
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Mon, 23 Oct 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रक्षा एजेंसियां इन दिनों एक डॉक्टर की तलाश में हैं। ये डॉक्टर इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) के लिए काम करता है। डॉक्टर को आतंकी संगठन आईएसआईएस के एक वीडियों में देखा गया है। जांच एजेंसियों का मानना है कि वीडियो में दिखने वाला डॉक्टर केरल का रहने वाला है।
विज्ञापन
अबु मुकातिल अल-हिंद नाम का ये डॉक्टर दुनियाभर के डॉक्टरों से आईएसआईएस के साथ जुड़ने की बात कह रहा है। वह इस्लामिक भाईचारे के नाम पर डॉक्टरों से अपील कर रहा है कि वह आईएसआईएस के हेल्थकेयर सेंटर के लिए काम करें।
विज्ञापन
जांच अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आतंकी के नाम के आखिर में 'अल-हिंद' उनके ओरिजिन को पहचानने के लिए जोड़ा गया है। इस वीडियो में एक और डॉक्टर नजर आ रहा है जिसका नाम अबु यूसुफ अल-ऑस्ट्रेली है, जो ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है। यूसुफ ने साल 2015 में आईएसआईएस के साथ जुड़ा था।
विज्ञापन
पढ़ें: सीरिया में ISIS ने मचाई भीषण तबाही
अल-हिंद नाम पर भारतीय अधिकारियों की नजर में 15 मिनट 28 सेकेंड के वीडियो के बाद पड़ी। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। एक जांच अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर की जानकारी हासिल करने के लिए वह पिछले कुछ महीनों में गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से वह पूछताछ कर रहे हैं।