{"_id":"59e094614f1c1b6a678b5b78","slug":"isis-killed-18-people-in-syria-bomb-blasts","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया में ISIS ने मचाई भीषण तबाही, बम धमाकों में 18 लोगों की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सीरिया में ISIS ने मचाई भीषण तबाही, बम धमाकों में 18 लोगों की मौत
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Fri, 13 Oct 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
isis
सीरिया में ISIS के आतंकियों द्वारा किये गये बम धमाकों में 18 लोग मारे गये। गुरुवार को आत्मघाती हमलावरों ने कार बम धमाकों के जरिये हमले को अंजाम दिया। ब्रिटेन आधारित सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स वार के मॉनीटर से यह जानकारी मिली।
विज्ञापन
पढ़ें: सीरिया में रूसी सेना की कार्रवाई में मारे गए ISIS के 120 आतंकी
विज्ञापन
यह हमला हसाका क्षेत्र में डेर अल जोर बॉर्डर के पास हुआ। जिहादी समूह ने इराक और सीरिया दोनों में ही इस साल अपना अधिकार खो दिया है। हालही में दमश्कस में भी हमला किया गया था जहां तीन आत्मघाती हमलावरों ने एक पुलिस मुख्यालय के पास अपने उपकरणों में विस्फोट कर लिया था।
विज्ञापन
पढ़ें: सीरिया: पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, 15 लोगों की मौत
इस हमले में दो पुलिसवालों की मौत हो गई थी और छह लोग घायल हो गए थे। सहायता एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि इस साल पूर्वी सीरिया में लड़ाई सबसे बुरी है और हवाई हमलों में सैकड़ों नागरिक मारे गए हैं।