फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Secular Front MLA booked for rape with promise of marriage

West Bengal: इंडियन सेक्युलर फ्रंट के विधायक पर केस दर्ज, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप

Thu, 06 Jul 2023 01:53 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 06 Jul 2023 01:53 AM IST
सार

महिला द्वारा विधायक के खिलाफ बाउबाजार पुलिस स्टेशन में दी शिकायत के अनुसार, डेढ़ साल पहले बीबी गांगुली स्ट्रीट स्थित विधायक ने अपने कार्यालय में महिला को रोका था और यौन संबंध बनाए।

विज्ञापन
Indian Secular Front MLA booked for rape with promise of marriage
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन सेक्युलर फ्रंट के विधायक नौशाद सिद्दीकी पर शादी का झांसा देकर महिला के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप लगा है। इस मामले में बाउबाजार थाने में महिला ने विधायक पर एफआईआर दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


महिला द्वारा विधायक के खिलाफ बाउबाजार पुलिस स्टेशन में दी शिकायत के अनुसार, डेढ़ साल पहले बीबी गांगुली स्ट्रीट स्थित विधायक ने अपने कार्यालय में महिला को रोका था और यौन संबंध बनाए। विधायक ने महिला को शादी का झांसा दिया था। विधायक पर आईपीसी के तहत महिला को बंधक बनाने और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, हमने एक महिला से मिली शिकायत के आधार पर सिद्दीकी के खिलाफ जांच शुरू की है। शिकायत का हवाला देते हुए, पुलिसकर्मी ने कहा कि महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि सिद्दीकी ने शादी का झूठा वादा करके उसके साथ यौन संबंध बनाने जारी रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक के सहयोगियों ने दी धमकी
अधिकारी ने कहा, महिला ने उस पर शादी के लिए दबाव डाला, तो वह उससे बचने लगा। उसने यह भी आरोप लगाया कि सिद्दीकी और उसके सहयोगियों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। सिद्दीकी दक्षिण 24 परगना के भांगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां चुनावों के दौरान हिंसा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed