{"_id":"5e7e203d8ebc3e7699110816","slug":"indian-scientists-have-revealed-a-microscopy-image-of-covid19-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी, कोरोना वायरस की माइक्रोस्कोपी तस्वीर की खोज की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी, कोरोना वायरस की माइक्रोस्कोपी तस्वीर की खोज की
Fri, 27 Mar 2020 09:18 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस की माइक्रोस्कोपी तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वैज्ञानिकों ने पहली बार सार्स-सीओवी-2 वायरस (कोविड19) की एक माइक्रोस्कोपी तस्वीर का खुलासा किया है। वैज्ञानिकों ने केरल में 30 जनवरी को सामने आए कोरोना वायरस के मरीज के गले की खराश का नमूना लिया था। उस नमूने से यह तस्वीर सामने आई है। इसे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान जर्नल (आईजेएमआर) के नवीनतम संस्करण में प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब हो कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस भारत में तेजी से पांव पसार रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस वायरस से देश में 17 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 724 लोग संक्रमित हैं और 66 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा है कि राज्य में छह कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। एक 60 वर्षीय महिला, जो 12 फरवरी को विदेश से लौटीं थीं, उनका टेस्ट दो दिन पहले पॉजिटिव पाया गया है। एक व्यक्ति के यात्रा नहीं करने के बावजूद टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। दूसरी ओर दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है।