{"_id":"58ca24ae4f1c1b194132a425","slug":"indian-scientist-makes-credit-card-sized-ecg-machine-which-coast-only-four-thousand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाई क्रेडिट कार्ड जैसी ईसीजी मशीन, जानें फायदे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाई क्रेडिट कार्ड जैसी ईसीजी मशीन, जानें फायदे
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : NDTV
एक आकंड़े के मुताबिक भारत में दिल के दौरे की वजह से हर 30 सेकेंड में एक मौत होती है। इसके पीछे कई कारण है, लेकिन अहम है उपकरणों का मौजूद न होना। अब भारतीय वैज्ञानिकों ने दिल की बीमारी की जांच के लिए इस्तेमाल में आने वाली इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम यानी ईसीजी मशन बनाई है जो क्रेडिट कार्ड जितनी बड़ी है।
विज्ञापन
इस टेली-ईसीजी मशीन को मुंबई में स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र (बीएआरसी) के वैज्ञानिकों ने बनाया है।
दअसल, पुरानी तकनीक की ईसीजी मशीने भारी होने की वजह से कहीं पर भी नहीं ले जाई जा सकती। लेकिन क्रेडिट कार्ड जितनी दिखने वाली ये मशीन मोबाइल से कनेक्ट करके काम करती है। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक 12 चैनल वाली इस मशीन की कीमत करीब चार हजार रुपये है।
विज्ञापन
Trending Videos
मोबाइल चार्जर से ही हो जाती है चार्ज
खास बात है कि इस मशीन को मोबाइल के चार्जर से चार्ज किया जा सकता है और जांच के दौरान इससे आए डाटा को इंटरनेट की मदद से दुनिया के किसी भी स्पेशलिस्ट तक पहुंचाया जा सकता है।
बीएआरसी के वैज्ञानिक विनित सिन्हा ने बताया कि इस टेली-ईसीजी मशीन को एक बार चार्ज करने के बाद इससे 300 ईसीजी की जा सकती है।
बीएआरसी के वैज्ञानिक विनित सिन्हा ने बताया कि इस टेली-ईसीजी मशीन को एक बार चार्ज करने के बाद इससे 300 ईसीजी की जा सकती है।