फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways revises several conditions for 15 pair of special trains

रेलवे ने 15 जोड़ी विशेष ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग के नियमों में किया बदलाव, पढ़ें क्या हैं नए दिशा-निर्देश

Sat, 23 May 2020 01:04 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 23 May 2020 01:04 AM IST
सार

  • रेलवे ने 12 मई से राजधानी एक्सप्रेस के रूट पर चल रहीं इन ट्रेनों के लिए नियमों में किया अहम बदलाव
  • श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के लिए 60 फीसदी आइसोलेशन कोचों का होगा इस्तेमाल
  • 230 ट्रेनों के लिए रेलवे काउंटर, पोस्ट ऑफिस और पोर्टल से भी मिलेंगे टिकट 

विज्ञापन
Indian Railways revises several conditions for 15 pair of special trains

विस्तार

रेलवे ने 12 मई से राजधानी रूट पर चल रहीं 15 जोड़ी विशेष ट्रेनों के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। नए बदलावों के बाद अब वैसे यात्री भी सफर कर सकेंगे जिनका आरक्षण आरएसी में है।

विज्ञापन


नए नियमों के अनुसार अब इन ट्रेनों में 30 दिन पहले टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन समेत स्टेशनों पर रिजर्वेशन काउंटर पर भी कराई जा सकेगी। पहले 7 दिन का समय तय किया गया था। 12 मई से चल रही इन सभी ट्रेनों में सिर्फ एसी बोगी हैं। 
विज्ञापन


वहीं, 2 घंटे पहले होने वाला करेंट बुकिंग का विकल्प अब इन ट्रेनों में भी होगा। फिलहाल ये नियम 24 मई से लागू होंगे और 31 मई से चलने वाली ट्रेनों पर ही लागू होगा। हालांकि, इन ट्रेनों में तत्काल बुकिंग की सुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन ट्रेनों में लागू निर्देशों के अनुसार आरएसी या वेटिंग लिस्ट के टिकट जारी किए जाएंगे। हालांकि वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को सफर करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ट्रेन के रवाना होने के समय से 4 घंटे पहले पहला आरक्षण चार्ट तैयार करना होगा और रवानगी से 2 घंटे पहले दूसरा आरक्षण चार्ट तैयार होगा। इन दोनों के बीच करेंट बुकिंग की इजाजत होगी।

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के लिए 60 फीसदी आइसोलेशन कोचों का होगा इस्तेमाल

Indian Railways revises several conditions for 15 pair of special trains

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के लिए तैयार किए गए 5,200 आइसोलेशन कोचों का 60 फीसदी (3,120 कोच) का इस्तेमाल श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने में किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि ये गैर एसी ट्रेनें दोबारा आम कोच में तब्दील नहीं की जाएंगी, मगर इनका इस्तेमाल श्रमिक स्पेशल में किया जाएगा। साथ ही ऑक्सीजन टैंक, वेंटिलेटर और अन्य चिकित्सा उपकरणों को हटा लिया जाएगा।इन कोचों में बीच की सीटें नहीं हैं। ऐसे में यात्रियों की संख्या कम ही रहेगी। हर कोच में चार टॉयलेट होते हैं, जिन्हें दो बाथरूम में तब्दील किया जाएगा। इसमें हैंड शॉवर, बाल्टी और मग होगा।

230 ट्रेनों के लिए रेलवे काउंटर, पोस्ट ऑफिस और पोर्टल से भी मिलेंगे टिकट 

Indian Railways revises several conditions for 15 pair of special trains

देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने वाली 230 ट्रेनों में सभी श्रेणियों के लिए टिकटों की बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो चुकी है। टिकटों की बुकिंग और कैंसिलेशन स्टेशनों के काउंटर, डाकखानों, यात्री सुविधा केंद्रों, कॉमन सर्विस सेंटर और आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंटों के जरिये शुरू की गई है।

साथ ही रेलवे परिसर में पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम यानी पीआरएस और कॉमन सर्विस सेंटर्स को भी ऑफलाइन टिकट बुक करने का अधिकार दिया गया है। शुक्रवार से ही 1.75 लाख सामुदायिक सेवा केंद्रों से टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। बीते 24 घंटे में 13 लाख यात्रियों ने टिकटें बुक कराईं।

रेलवे ने कहा कि इन 230 ट्रेनों को चलाने से उन प्रवासियों को भी मदद मिलेगी जो किसी कारण श्रमिक विशेष ट्रेनों की सुविधा नहीं ले पा रहे हैं। इस बात की कोशिश की जाएगी कि प्रवासी जहां पर हैं वहीं पर नजदीक के रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हो सकें।

वहीं, सेंट्रल रेलवे ने करीब 46 काउंटरों की लिस्ट जारी की है जहां यात्री जाकर अपना कंफर्म टिकट बुक करवा सकते हैं। इनमें मुंबई डिविजन, नागपुर डिविजन, भुसवल डिविजन, सोलापुर डिविजन और पुणे डिविजन के रेलवे काउंटर शामिल हैं।

यात्रियों को सफर से एक घंटे पहले स्टेशन पहुंचना होगा, जहां उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी। यात्रियों के लिए मास्क अनिवार्य होगा औैर स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट गेट अलग-अलग होंगे। यात्रियों को सफर से एक घंटे पहले स्टेशन पहुंचना होगा, जहां उनकी स्क्त्रस्ीनिंग की जाएगी। यात्रियों के लिए मास्क अनिवार्य होगा औैर स्टेशन पर प्रवेश और निकास द्वार अलग-अलग होंगे। सभी जगहों पर सामाजिक दूरी के नियमों का पालन अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed