फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways recommendation: Good news for elderly they may get discount in fares in Sleeper-Third AC

Railways: बुजुर्गों के लिए अच्छी खबर, स्लीपर-थर्ड एसी में मिल सकती है किराये में छूट; समिति ने की ये सिफारिश

Sat, 02 Aug 2025 02:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 02 Aug 2025 02:33 PM IST
सार

हाल ही में राज्यसभा में कई सांसदों ने रेलवे मंत्रालय से सवाल पूछा था कि बुजुर्गों को दी जाने वाली रियायतें कब बहाल होंगी? इस पर मंत्रालय ने जवाब दिया कि रेलवे की स्थायी समिति ने बुजुर्गों के लिए फिर से रियायत बहाल करने की सिफारिश की है।

विज्ञापन
Indian Railways recommendation: Good news for elderly they may get discount in fares in Sleeper-Third AC
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय रेलवे की ओर से एक बार फिर यात्रियों के लिए राहत की खबर सामने आ रही है। खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए जल्द ही ट्रेन टिकटों पर फिर से किराया छूट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।  कोरोना महामारी के दौरान बंद की गई यह सुविधा अब दोबारा बहाल हो सकती है, जिससे लाखों बुजुर्ग यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


हाल ही में राज्यसभा में कई सांसदों ने रेलवे मंत्रालय से सवाल पूछा था कि बुजुर्गों को दी जाने वाली रियायतें कब बहाल होंगी? इस पर मंत्रालय ने जवाब दिया कि रेलवे की स्थायी समिति ने बुजुर्गों के लिए फिर से रियायत बहाल करने की सिफारिश की है। समिति ने विशेष रूप से स्लीपर और थर्ड एसी क्लास में छूट पर दोबारा विचार करने को कहा है। मंत्रालय ने कहा कि रेलवे की स्थायी समिति ने सुझाव दिया है कि वरिष्ठ नागरिकों को कम से कम स्लीपर और थर्ड एसी में किराया रियायत देने पर पुनर्विचार किया जाए।
विज्ञापन


कोविड महामारी से पहले भारतीय रेलवे 60 साल से अधिक उम्र के पुरुषों को 40 फीसदी और 58 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को 50 फीसदी की छूट देती थी। यह छूट सभी मेल, एक्सप्रेस और राजधानी जैसी ट्रेनों पर लागू थी, लेकिन महामारी के बाद से यह सुविधा बंद कर दी गई थी। रेल मंत्री ने संबंधित प्रश्न के जवाब में कहा कि रेलवे सभी यात्रियों को पहले से ही औसतन 45 फीसदी सब्सिडी दे रहा है।  यानी अगर यात्रा की लागत 100 रुपए है, तो यात्रियों से औसतन सिर्फ 55 रुपए ही लिया जाता है। इसके अलावा, दिव्यांग, कैंसर व अन्य रोगियों, और छात्र वर्ग के लिए विशेष छूट अभी भी जारी हैं। यह बड़ी सब्सिडी सभी यात्रियों के लिए जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्री ने बताया कि साल 2023-24 में रेलवे ने यात्री टिकटों पर कुल 60,466 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है। यह एक बहुत बड़ी रकम है। रेल मंत्री ने साफ किया कि ऐसा नहीं है कि सारी छूट खत्म कर दी गई हैं. इस 45% की सामान्य सब्सिडी के अलावा भी कई विशेष श्रेणियों के लिए रियायत जारी हैं। इनमें दिव्यांगजनों की 4 श्रेणियां, मरीजों की 11 श्रेणियां और छात्रों की 8 श्रेणियां शामलि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed