{"_id":"62d41e6c2ee2e86d250c9616","slug":"indian-railways-rats-created-panic-in-this-vip-train-lucknow-new-delhi-ac-special-super-fast-express-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: देश की इस वीआईपी ट्रेन में चूहों ने मचाया आतंक, ट्रेन रोककर पकड़े गए चूहे, रात भर मची रही ट्रेन में अफरा तफरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Railways: देश की इस वीआईपी ट्रेन में चूहों ने मचाया आतंक, ट्रेन रोककर पकड़े गए चूहे, रात भर मची रही ट्रेन में अफरा तफरी
सार
जानकारी के मूताबिक, लखनऊ से चलकर दिल्ली आने वाली एसी सुपर फास्ट एक्सप्रेस रात साढ़े ग्यारह बजे लखनऊ से चली। ट्रेन को चले तकरीबन आधा घंटा ही हुआ था कि ट्रेन के बी-वन कोच में हंगामा मचने लगा।
विज्ञापन
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्रेनो की चाक चौबंद व्यवस्था बताने वाला रेलवे महकमा असलियत में ट्रेनों के अंदर की व्यवस्था से अंजान है। यही वजह है कि देश की वीवीआइपी ट्रेनों में शुमार लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली एसी सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के कोच में चूहों का कब्जा है। इन चूहों ने शनिवार की देर रात इस ट्रेन में सफर करने वालों की सीटों पर उधम मचाना शुरू किया तो पूरी ट्रेन में हंगामा मच गया। रेल मंत्रालय से लेकर लखनऊ और मुरादाबाद मंडल में अफरा तफरी मच गईं। उसके बाद ट्रेन को बीच सफर में रोककर चूहों को पकड़ा गया। तब जाकर ट्रेन आगे बढ़ी।
विज्ञापन
जानकारी के मूताबिक, लखनऊ से चलकर दिल्ली आने वाली एसी सुपर फास्ट एक्सप्रेस रात साढ़े ग्यारह बजे लखनऊ से चली। ट्रेन को चले तकरीबन आधा घंटा ही हुआ था कि ट्रेन के बी-वन कोच में हंगामा मचने लगा। इस ट्रेन में सीट नंबर 17 से लेकर 24 तक नंबर तक वाली सीटों पर लेटी कुछ महिलाएं और पुरुष अचानक चीखने चिल्लाने लगे। इस ट्रेन में सवार ब्रजेश कहते हैं कि चीख पुकार सुनकर लोग बी-वन कोच में पहुंचे तो पता चला कि ट्रेन के कंपार्टमेंट के परदों से ट्रेन चलने के बाद चूहे लेते हुए लोगों के ऊपर गिरने लगे। ट्रेन में मौजूद सुमन कहती हैं कि वो अपनी सीट नंबर 17 पर सो रहीं थी तभी अचानक दो तीन चूहे उनकी सीट पर आ गए। वो कहती हैं कि चूहों को देखकर उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। इतनी देर में पूरे कंपार्टमेंट के लोग ट्रेन में चूहों की वजह से इधर उधर भागने लगे। तीन में मौजूद लोगों ने ट्रेन अटेंडेंट से लेकर टिकट चेक करने वालों को भी बुला लिया।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे तक ट्रेन में चूहों को लेकर हंगामा मचने के बाद जब इसकी शिकायत लखनऊ मंडल और मुरादाबाद मंडल से लेकर रेल मंत्रालय के अधिकारियों से की गई तो ट्रेन को बीच सफर में रोक कर चूहों की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए उपाय शुरू किए गए। ट्रेन में मौजूद लोगों के मुताबिक ट्रेन को शाहजहांपुर में रोका गया और उसके बाद वहां पर रेलवे के कुछ कर्मचारी और स्टाफ के लोगों ने ट्रेन के कंपार्टमेंट के अंदर आकर चूहों को पकड़ना शुरू किया। कुछ लोगों ने ट्रेन के सिर्फ इसी कंपार्टमेंट में नहीं बल्कि आसपास के दूसरे अन्य कंपार्टमेंट में भी स्प्रे किया ताकि वहां मौजूद चूहे भाग सके।
विज्ञापन
इस ट्रेन से अक्सर सफर करने वाले धर्मेंद्र कहते हैं कि बीते कुछ समय से इस ट्रेन में चूहों का अच्छा खासा आतंक बना हुआ है। कई बार इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन उसका कोई समाधान नहीं निकला। ट्रेन में मौजूद कोच अटेंडेंट का कहना है कि ट्रेन स्टेशन पर लगने के बाद वाशिंग लाइन एरिया पर जाती है और वहां पर उसकी साफ सफाई होती है। राजू देश के इस ट्रेन में अक्सर चूहों का आतंक देखने को मिलता ही रहता है। इस ट्रेन में टिकट चेक करने वाले टिकट कलेक्टर के मुताबिक शनिवार की देर रात लखनऊ से चलकर दिल्ली आने वाली एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस बी वन कोच में चूहों के होने की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया गया। ट्रेन को शाहजहांपुर में रोककर कोच से चूहों को न सिर्फ पकड़ा गया गया बल्कि कोच के अंदर स्प्रे भी किया गया। ताकि चूहे दोबारा न आ सकें।