{"_id":"60f609f2f173415ce4781c81","slug":"indian-railways-rajdhani-express-attached-with-smart-tejas-sleeper-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय रेलवे: राजधानी एक्सप्रेस को मिला स्मार्ट तेजस स्लीपर कोच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय रेलवे: राजधानी एक्सप्रेस को मिला स्मार्ट तेजस स्लीपर कोच
Tue, 20 Jul 2021 04:55 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 20 Jul 2021 04:55 AM IST
सार
- कोच में एलसीडी, स्मार्ट सेंसर, पैनिक बटन के साथ ही होंगी कई सुविधाएं
विज्ञापन
तेजस कोच (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यात्रियों को अब राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में देश की पहली प्राइवेट ट्रेन ‘तेजस एक्सप्रेस’ की तरह आनंद मिलेगा। दरअसल, पश्चिम रेलवे की ओर से दिल्ली-मुंबई राजधानी एक्सप्रेस में तेजस ट्रेन की ही तरह अपग्रेडेड स्मार्ट सुविधाओं से लैस आकर्षक स्लीपर कोच रैक लगाए गए हैं।
विज्ञापन
चमकीले सुनहरे रंग के ये कोच बाहर से जितने शानदार दिखते हैं, अंदर से भी उतने ही स्मार्ट हैं। रेलवे की ओर से यात्रियों को सफर का बेहतरीन अनुभव देने के लिए यह कदम उठाया गया है। सोमवार से इस आकर्षक रैक के साथ ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
इन स्मार्ट कोच को इंटेलिजेंट सेंसर से लैस किया जिसके संकेत पर ट्रेन के अगले स्टेशन पर पहुंचते ही सफाई की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही इसे जीएसएम नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ इस कोच को जोड़ा गया है। यात्री सूचना और कोच कम्प्यूटिंग यूनिट (पीआईसीसीयू) से इस कोच को लैस किया गया है।
विज्ञापन
पैनिक स्विच के साथ ही फायर अलार्म सिस्टम लगाया गया है। कोच के भीतर वायु गुणवत्ता और चोक फिल्टर सेंसर लगा है। कोच के अंदर दो एलसीडी लगी है। जिससे यात्रियों को अगले स्टेशन की दूरी के साथ गंतव्य तक की दूरी की जानकारी मिलेगी। ट्रेन अगर देर से चल रही है तो इसकी भी जानकारी एलसीडी से यात्रियों को मिलेगी। आपातकालीन चिकित्सा व सुरक्षा के लिए टॉक बैक पर बात करने की सुविधा भी इस कोच में मौजूद है।