फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways: Passengers will get the food without garlic-onion during journey, IRCTC tie up with ISKCON temple for veg thali

Indian Railways: सफर के दौरान यात्री खा सकेंगे बगैर लहसुन-प्याज वाला खाना, इस्कॉन मंदिर की प्रसिद्ध थाली ले सकेंगे आनंद

Fri, 10 Jun 2022 06:22 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 10 Jun 2022 06:22 PM IST
सार

आईआरसीटीसी से जुड़े सूत्रों का कहना कि यात्रियों की धार्मिक आस्था को ध्यान में रखकर यह सर्विस शुरू की गई है। इसके मेन्यू में डीलक्स थाली, महाराजा थाली, पुरानी दिल्ली वेज बिरयानी, नूडल्स, दाल मखनी, पनीर के व्यंजन समेत अन्य डिशेज शामिल किए गए हैं...

विज्ञापन
Indian Railways: Passengers will get the food without garlic-onion during journey, IRCTC tie up with ISKCON temple for veg thali
भारतीय रेलवे थाली - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

अगर आप ट्रेन में सफर करते हैं और शुद्ध शाकाहारी भोजन करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। अब ऐसे यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ने खास व्यवस्था की है। इसके के लिए आईआरसीटीसी ने इस्कॉन मंदिर के साथ विशेष समझौता किया है। इस समझौते के कारण सफर के दौरान आपको इस्कॉन मंदिर के गोविंदा रेस्टोरेंट का सात्विक खाना मिलेगा। पहले चरण में हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से यह सुविधा शुरू की गई है। लेकिन जल्द ही अन्य दूसरे स्टेशनों से भी यह सुविधा शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी को कई बार यात्रियों की तरफ से ये सुझाव मिला है कि ट्रेन में लंबे सफर के दौरान बगैर प्याज और लहसुन का भोजन नहीं मिलता है। इससे यात्रियों को परेशानी होती है क्योंकि कई ऐसे यात्री ऐसे होते हैं, जो प्याज और लहसुन वाला खाना नहीं खाते हैं। ऐसे पैसेंजर्स को पैंट्री कार से मिलने वाले या फिर ई-कैटरिंग के जरिए मिलने वाले भोजन की शुद्धता को लेकर आशंका रहती है। इसी वजह से वे पैंट्री का खाना लेने में भी परहेज करते हैं। ऐसे ही यात्रियों को ध्यान में रखकर आईआरसीटीसी ने यह कदम उठाया है।  
विज्ञापन


आईआरसीटीसी से जुड़े सूत्रों का कहना कि यात्रियों की धार्मिक आस्था को ध्यान में रखकर यह सर्विस शुरू की गई है। इसके मेन्यू में डीलक्स थाली, महाराजा थाली, पुरानी दिल्ली वेज बिरयानी, नूडल्स, दाल मखनी, पनीर के व्यंजन समेत अन्य डिशेज शामिल किए गए हैं। पैसेंजर्स आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग वेबसाइट या फूड-ऑन-ट्रैक एप के जरिए इस सेवा का लाभ ले पाएंगे। उनको यात्रा के निर्धारित समय से कम से कम दो घंटे पहले पीएनआर नंबर के साथ आर्डर देना होगा। पैसेंजर्स को उनकी सीट पर सात्विक खाना पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को खाने की बुकिंग कराने के लिए आपको ऑनलाइन माध्यम का ही प्रयोग करना पड़ेगा। आप आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग  की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस खाने को ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा आप फूड-ऑन-ट्रैक एप के जरिए भी खाने की बुकिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed