{"_id":"68820128c18e04b0320682c2","slug":"indian-railways-mumbai-ahmedabad-bullet-train-project-railway-ministry-told-when-train-will-start-running-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर आया अपडेट, रेल मंत्रालय ने बताया कब से दौड़ेगी ट्रेन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Railways: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर आया अपडेट, रेल मंत्रालय ने बताया कब से दौड़ेगी ट्रेन
Thu, 24 Jul 2025 03:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 24 Jul 2025 03:17 PM IST
सार
बुलेट ट्रेन से जुड़े अन्य सवालों के जवाब में रेल मंत्रालय ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (एमएएचएसआर) प्रोजेक्ट कुल 508 किलोमीटर की है। इस परियोजना पर जापान सरकार की वित्तीय और तकनीकी सहायता से काम चल रहा है।
विज्ञापन
बुलेट ट्रेन परियोजना
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में बुलेट ट्रेन की सवारी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। देश में बुलेट ट्रेन जल्द दौड़ने वाली है। जापान की मदद से भारत में अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलने वाली हाई स्पीड बुलेट ट्रेन का काम तेजी से जारी है।
विज्ञापन
रेल मंत्रालय द्वारा लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना का गुजरात हिस्सा दिसंबर 2027 तक पूरा हो जाएगा। एक लाख आठ हजार करोड़ रुपये की इस परियोजना का 81 फीसदी हिस्सा जापान की एक कंपनी कर रही है। बाकी का हिस्सा रेल मंत्रालय, गुजरात और महाराष्ट्र की सरकारें मिलकर खर्च कर रही हैं। इस साल 30 जून तक इस परियोजना पर 78 हजार 839 करोड़ रुपये खर्च हो चुके थे।
विज्ञापन
बुलेट ट्रेन से जुड़े अन्य सवालों के जवाब में रेल मंत्रालय ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (एमएएचएसआर) प्रोजेक्ट कुल 508 किलोमीटर की है। इस परियोजना पर जापान सरकार की वित्तीय और तकनीकी सहायता से काम चल रहा है। बुलेट ट्रेन महाराष्ट्र, गुजरात और दादर नगर हवेली से होकर गुजरेगी। इस रूट पर कुल 12 स्टेशन- मुंबई, ठाणे, विरार, बोईसर, बापी, बिल्लीमोरा, सूरत, भरूच, वड़ोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती बनाए जाएंगे। गुजरात में बापी से साबरमती के बीच के हिस्से पर काम दिसंबर 2027 तक पूरा कर लेने की योजना है। जबकि पूरी परियोजना दिसंबर 2029 तक पूरी कर लेने की योजना है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने जवाब दिया कि, बुलेट ट्रेन की परियोजना एक बहुत ही जटिस परियोजना है। ऐसे में इसके पूरी तरह से पूरा हो जाने का निर्धारण सिविल वर्क, ट्रैक, बिजली, सिग्नल, टेलीकम्यूनिकेशन और ट्रेन के सेट मिल जाने के बाद ही किया जा सकता है। बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए जरूरी पूरी जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। भारत में एमएएचएसआर कॉरिडोर से आगे बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार और व्यावसायिक, आर्थिक और पर्यटन महत्व के शहरों के बीच बढ़ती यात्री मांग को पूरा करने के लिए नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रहा है।