फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways Lok Sabha Question Congress MP Ashwini Vaishnaw reply free travel pass education for children

Indian Railways: कुलियों को निःशुल्क यात्रा पास, मुफ्त शिक्षा जैसी सुविधाएं देती है सरकार; लोकसभा में वैष्णव

Thu, 27 Mar 2025 10:11 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 27 Mar 2025 10:11 PM IST
सार

रेल मंत्री ने संसद में एक सवाल के जवाब में कहा कि कुलियों को निःशुल्क यात्रा पास, निःशुल्क शिक्षा जैसी सुविधाएं दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सहायकों (लाइसेंस प्राप्त कुली/कुली) को यात्रियों द्वारा सीधे देय कुली शुल्क पर यात्रियों का सामान ढोने का लाइसेंस दिया गया है।

विज्ञापन
Indian Railways Lok Sabha Question Congress MP Ashwini Vaishnaw reply free travel pass education for children
अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार देश के विभिन्न स्टेशनों पर काम करने वाले कुलियों को यात्रा पास, रियायती टिकट, बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा और परिवार के सदस्यों के लिए चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करती है। कांग्रेस सांसद मुरारी लाल मीणा के एक सवाल पर रेल मंत्री वैष्णव ने लिखित जवाब में कहा, कुलियों को विभिन्न सुविधाएं दी जा रही हैं। 'मानार्थ व्यवस्थापक' चेक पास का एक सेट दिया जाता है। खुद और जीवनसाथी की मुफ्त यात्रा (साल में एक बार) के लिए एक द्वितीय/स्लीपर श्रेणी के विशेषाधिकार टिकट के दो सेट दिए जाते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद ने रेलवे से पूछे अहम सवाल
कांग्रेस सांसद मुरारी लाल मीना ने केंद्र सरकार से पूछा कि क्या सरकार कुलियों को न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत लाने की योजना बना रही है? कांग्रेस सांसद ने पूछा कि क्या उन्हें अन्य चीजों के अलावा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) और अन्य सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के तहत कवर किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- तमिलनाडु: तांबरम से रामेश्वरम तक चलेगी नई ट्रेन; थिरुवरुर-थिरुथिरापूंडी को होगा लाभ; अन्नामलाई ने कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में सहायकों के बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा सुविधाएं
कांग्रेस सांसद के सवालों पर वैष्णव ने कहा कि कुलियों को चेक पास, यात्रा टिकट के अलावा भी कई चीजें सरकार की तरफ से दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि  रेलकर्मियों के संगठनों/महिला समितियों द्वारा संचालित स्कूलों में सहायकों के बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा सुविधाएं दी जाती हैं। अन्य चीजों के अलावा हर साल इन्हें वर्दी (तीन लाल शर्ट और एक ऊनी शर्ट) की आपूर्ति भी की जाती है।


ये भी पढ़ें- LS: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ पर रेल मंत्री की सफाई, '15 फरवरी को औसत से 11% अधिक बिके प्लेटफॉर्म टिकट'

अस्पतालों में इलाज से जुड़ी कैसी सुविधाएं
चिकित्सा के पहलू पर रेल मंत्री ने कहा, रेलवे कुलियों और उनके परिवार के सदस्यों को रेलवे अस्पताल/रेलवे स्वास्थ्य इकाइयों में इलाज की सुविधा मिलती है। सरकार के मुताबिक चिकित्सा सुविधा, रेलवे चिकित्सा नियमों में परिभाषित रेलवे कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों के बराबर ही होती है। हालांकि, कुलियों को वर्तमान कार्यस्थल से बाहर भी अस्पताल की सुविधा मिलती है। अन्य रेलवे स्वास्थ्य इकाइयों/रेलवे अस्पतालों में रेफर करने पर भी इलाज कराया जा सकता है। हालांकि, रेलवे के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा फिलहाल नहीं है।

केंद्र सरकार की इन योजनाओं का भी लाभ ले सकते हैं
रेल मंत्री ने बताया कि सहायक के तौर पर काम कर रहे कर्मी, प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन (पीएम-एसवाईएम), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएम-एसबीवाई) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएम-जेजेबीवाई) जैसी योजनाओं का भी लाभ ले सकते हैं।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed