{"_id":"5b1e5d4e4f1c1baa6e8b7415","slug":"indian-railways-launched-madad-and-menu-mobile-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने किए दो नए एप लॉन्च, यात्रियों के लिए 'मदद' और 'मेन्यू' का ऑप्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रेलवे ने किए दो नए एप लॉन्च, यात्रियों के लिए 'मदद' और 'मेन्यू' का ऑप्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 11 Jun 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल और राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सोमवार को दो मोबाइल एप 'रेल मदद' और 'मेन्यू ऑन रेल' को लॉन्च किया। सरकार की कोशिश है कि वो रेल यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बना सके। इस एप के जरिए 'मेन्यू ऑन रेल' द्वारा सफर के दौरान यात्री खाने-पीने की चीजों के बारे में सभी जानकारी ले सकेंगे, वहीं दूसरे 'मदद' मोबाइल एप से रेल संबंधी किसी भी शिकायत को दर्ज कराया जा सकेगा। ये एप ऐंड्रॉयड व आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Union Minister Piyush Goyal and MoS Railways Manoj Sinha launched two mobile applications - 'Rail MADAD' and 'Menu on Rails' in #Delhi pic.twitter.com/xq6iKOyb5x
— ANI (@ANI) June 11, 2018विज्ञापन
पिछले महीने ही रेलवे ने इन दोनों एप को लॉन्च करने की घोषणा की थी। एप का इस्तेमाल करते हुए यात्री को पहले यह सलेक्ट करना होगा कि वह किस ट्रेन में सफर कर रहा हैं, जैसे राजधानी, शताब्दी, दूरंतो या फिर कोई और।
विज्ञापन
इसके हिसाब से उपलब्ध खाना दिखाया जाएगा। 'मेन्यू ऑन रेल' एप की मदद से यात्री सामान के साथ-साथ उनकी कीमत भी बताई जाएगी। यात्रियों की शिकायत दर्ज करने और समस्या हल करने के लिए 'मदद' एप और विकसित किया जाएगा।