{"_id":"5ebd13498ebc3e905b5778a2","slug":"indian-railways-keeping-record-of-addresses-of-the-destinations-of-all-passengers-who-booking-tickets-on-the-irctc-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय रेलवे रख रहा यात्रियों के गंतव्य स्थलों का रिकॉर्ड, कोरोना की वजह से बरत रहा सावधानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय रेलवे रख रहा यात्रियों के गंतव्य स्थलों का रिकॉर्ड, कोरोना की वजह से बरत रहा सावधानी
Thu, 14 May 2020 03:15 PM IST
आसिम खान
पीटीआई,नई दिल्ली
पीटीआई,नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 14 May 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे ने आईआरसीटीसी वेबसाइट पर टिकट बुक कराने वाले सभी यात्रियों के गंतव्य स्थलों के पतों का रिकॉर्ड रखना शुरू कर दिया है, ताकि यदि बाद में उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होती है तो उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर गंतव्य स्थल के पते को शामिल करने का प्रावधान 13 मई से किया गया है।
रेलवे के प्रवक्ता आर डी वाजपेयी ने कहा, '13 मई से आईआरसीटीसी टिकट बुक करा रहे सभी यात्रियों के गंतव्य स्थलों का पता ले रहा है। यदि बाद में आवश्यकता पड़ी तो यात्रियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने में इससे मदद मिलेगी।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह निकट भविष्य में भी लागू रहेगा। वाजपेयी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को किसी भी बुकिंग के लिए अपने पते की जानकारी मुहैया करानी होगी। इससे पहले, ट्रेनों में यात्रा करने वाले कम से कम 12 लोग बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन