फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways: goods will be transported in the country soon on the lines of semi bullet train

Indian Railways: नवंबर माह में रेलवे से मिलेंगी दो खास सौगात, देश में पहली बार चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

Thu, 27 Oct 2022 07:30 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 27 Oct 2022 07:30 PM IST
सार

Indian Railways: देश में सेमी बुलेट ट्रेन की तर्ज पर जल्द माल की ढुलाई की जाएगी। रेलवे मंत्रालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वंदे भारत की तर्ज पर फ्रेट ईएमयू आईसीएफ चेन्नई में इसकी तैयार की जा रही है...

विज्ञापन
Indian Railways: goods will be transported in the country soon on the lines of semi bullet train
Indian Railways: वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

भारतीय रेलवे इन दिनों हर दिन कोई नया प्रयोग करती हुए नजर आ रही है। इसी कारण रेलवे के लिए आगामी नवंबर माह बहुत ही खास होने जा रहा है। इस माह में देश की एक नई गाड़ी शुरू करने जा रहा है, हालांकि नवंबर में किस दिन यह शुरू होगी यह अभी साफ नहीं है। इसके अलावा इसी माह में रेलवे पांचवीं वंदे भारत ट्रेन भी शुरू करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है।

विज्ञापन

देश में सेमी बुलेट ट्रेन की तर्ज पर जल्द माल की ढुलाई की जाएगी। रेलवे मंत्रालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वंदे भारत की तर्ज पर फ्रेट ईएमयू आईसीएफ चेन्नई में इसकी तैयार की जा रही है। मंत्रालय के अनुसार नवंबर के अंत तक पहली फ्रेट ईएमयू तैयार कर ट्रैक पर उतार दी जाएगी। हालांकि यह फ्रेट ईएमयू वंदे भारत ट्रेन से थोड़ा अलग होगी। इसमें कोई खिड़की नहीं होगी। यह पूरी तरफ से पैक होगी। इसके सभी डिब्बे भी अलग अलग होंगे।

विज्ञापन

इसमें अलग-अलग पार्सल कंपनियां अपनी क्षमता के अनुसार डिब्बे को किराए पर ले सकेंगी। 264 टन की क्षमता वाली 16 कोच की इस ट्रेन में सामान उतारने और चढ़ाने के लिए 1800 एमएम के ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर होंगे। इन विशेष कोच का एक खास तापमान रखा जाएगा, जिससे फल और सब्जियों की ढुलाई की जा सकेगी और वो खराब भी नहीं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, रेलवे दूसरी तरफ पांचवी वंदे भारत ट्रेन को भी नवंबर में शुरू करने पर विचार कर रहा है। यह ट्रेन जो बेंगलुरु और मैसूर को कनेक्ट करेगी। रेलवे मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन चेन्नई-बेंगलुरु-मैसूर रूट पर चलेगी। दक्षिण भारत में यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। मौजूदा समय में चारों वंदे भारत ट्रेन उत्तर और पश्चिम भारत में चल रही हैं। इसमें पहली दिल्ली से वाराणसी, दूसरी दिल्ली से कटरा, तीसरी अहमदाबाद से मुंबई और चौथी दिल्ली से ऊना (हिमाचल प्रदेश) के लिए चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed