फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways freight earnings reduced by Rs 3900 crore, revealed by RTI

3,900 करोड़ रुपये कम हुई रेलवे की मालभाड़े से कमाई, आरटीआई से खुलासा

Sun, 27 Oct 2019 06:10 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 27 Oct 2019 06:10 AM IST
विज्ञापन
Indian Railways freight earnings reduced by Rs 3900 crore, revealed by RTI
Indian Railway

देश में चल रही आर्थिक सुस्ती का असर रेलवे पर दिख रहा है। आंकड़े बताते हैं कि इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में दूसरी तिमाही में यात्री भाड़े से होने वाली आय में 155 करोड़ रुपये और माल भाड़े में 3,901 करोड़ रुपये की कमी आई है। यह खुलासा सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी से हुआ।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के नीमच निवासी चंद्रशेखर गौड़ की आरटीआई के जवाब में मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे को 2019-20 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में यात्री किराये से 13,398.92 करोड़ की कमाई हुई। वहीं, दूसरे वित्त वर्ष (जुलाई-सितंबर)  में यह 155 करोड़ की कमी के साथ 13,243.81 रह गई। दूसरी ओर, पहली तिमाही में मालभाड़े से 29,066.92 रुपये की कमाई हुई, जो दूसरी तिमाही में 3,901 करोड़ रुपये घटकर 25,165.13 करोड़ रह गई।

विज्ञापन

टिकट बिक्री में भी आई कमी

आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल (अप्रैल से सितंबर) की तुलना में इस वर्ष इसी अवधि में टिकट बुकिंग में भी 1.27 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। वहीं, उपनगरीय टिकटों की बुकिंग में भी 1.13 फीसदी की कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निपटने को रेलवे ने उठाए कई कदम

आर्थिक सुस्ती से निपटने के लिए रेलवे ने कई कदम उठाए हैं। हाल ही में माल ढुलाई पर ‘बिजी सीजन’ अधिभार खत्म कर दिया गया। एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास के टिकट पर भी 25 फीसदी तक की रियायत दी गई है। वहीं, ईंधन लागत घटाने के लिए 30 साल पुराने डीजल इंजन चरणबद्ध तरीके से बंद किए जाएंगे। पिछले महीने ही रेलवे अपने सभी 17 जोन मुख्यालयों को पत्र लिखकर मंदी से निपटने के के कदम उठाने को कहा है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, माल ढुलाई में कमी चिंता बात है। कोयला खदान वाले इलाकों में आई बाढ़ के चलते कोयला ढुलाई में कमी आ गई। सुस्ती ने इस्पात और सीमेंट उद्योग को प्रभावित किया। हालांकि, इनसे निपटने के लिए रेलवे ने तमाम कदम उठाए हैं और हम मजबूती से निपटकर बाहर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed