{"_id":"668fa3f20fe2133cbf0baa97","slug":"indian-railways-diwali-and-chhath-pooja-confirm-tickets-not-available-agents-making-way-for-passengers-news-an-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railways: दीपावली-छठ के लिए नहीं मिल रही कंफर्म टिकटें, यात्रियों को आ रहीं दिक्कतें, एजेंट ऐसे दिला रहे सीट!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Railways: दीपावली-छठ के लिए नहीं मिल रही कंफर्म टिकटें, यात्रियों को आ रहीं दिक्कतें, एजेंट ऐसे दिला रहे सीट!
Thu, 11 Jul 2024 02:50 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 11 Jul 2024 02:50 PM IST
सार
इस साल दिवाली एक नवंबर को है। जबकि छठ पूजा भी 7-8 नवंबर को है। दोनों पर्व में अभी करीब चार महीने बाकी है। देशभर से दीपावली और छठ पूजा के लिए कई राज्यों से लोग अपने घर जाते हैं।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली और छठ पूजा का त्योहार नवंबर में मनाया जाएगा। ऐसे में हजारों यात्री अपने घर जाने के लिए भारतीय रेलवे का सहारा ले रहे हैं। लेकिन उन्हें टिकट बुकिंग में निराशा हाथ लग रही है। सभी ट्रेनों में यात्रियों को वेटिंग टिकट मिल रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि जैसे ही ट्रेनों में टिकट बुकिंग का स्लॉट खुला, वैसे ही हमने आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉग-इन कर पूरी प्रक्रिया की। लेकिन जब तक पेमेंट करते, तब तक सभी सीटें फुल हो गईं। हालांकि इन्हीं ट्रेनों में बुकिंग के लिए जिन्होंने एजेंट को काम सौंपा था, उन्हें कंफर्म टिकट मिल गई है। ऐसे में अब यात्रियों के पास दीपावली-छठ स्पेशल ट्रेनों में ही टिकट बुक कराने का ऑप्शन बचा है। इन ट्रेनों को चलाने की घोषणा त्योहार से कुछ दिन पहले ही होती है।
इस साल दिवाली एक नवंबर को है। जबकि छठ पूजा भी 7-8 नवंबर को है। दोनों पर्व में अभी करीब चार महीने बाकी है। देशभर से दीपावली और छठ पूजा के लिए कई राज्यों से लोग अपने घर जाते हैं। इन त्योहार के लिए लोग चार महीने पहले से ट्रेन में टिकट बुक करते हैं। क्योंकि रेलवे में एडवांस रिजर्वेशन का पीरियड चार महीने पहले का ही होता है। यात्रियों का कहना है कि हम जल्दी टिकट इसलिए बुक कर लेते हैं, ताकि परिवार के साथ सफर करने में आसानी हो। एन वक्त में ट्रेनों में टिकट नहीं मिलती है और भीड़ भी बढ़ जाती है। परेशान से बचने के लिए हम पहले ही टिकट बुक करना उचित समझते हैं। हाल ही में पांच जुलाई को यूपी और बिहार जाने वाली कई ट्रेनों की टिकट बुकिंग सुबह आठ बजे शुरू हुई। लेकिन आठ बजकर 5 मिनिट के बाद ही ट्रेनों के एसी-2 और एसी-3 में रिगरेट दिखा रहा था। रिगरेट का मतलब है कि इस ट्रेन में वेटिंग टिकट भी जारी नहीं की जा रही है।
यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों में दीपावली के बाद भी टिकटें नहीं मिल रही हैं। 5 जुलाई को 2 नवंबर के लिए ऑनलाइन रिजर्वेशन विंडो खुली और कुछ ही मिनटों में सारी सीटें फुल हो गईं। नई दिल्ली से पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में अब वेटिंग आ रही है। कई लोगों ने दिवाली के दिन की भी टिकट करा ली है, जिससे कि वे छठ पूजा के लिए अपने घर पहुंच सकें।
विज्ञापन
दीपावली-छठ के लिए टिकटों की बुकिंग करवा रहे लोगों का आरोप है कि आईआरसीटीसी में पेमेंट ऑप्शन के बाद उनका सिस्टम आगे नहीं बढ़ा रहा था। वह बार-बार एरर या इनवैलिड कोच आईडी बता रहा था। कई मिनट तक ऐसा ही रहा और इसके बाद जब पेमेंट ऑप्शन आगे बढ़ा, तो बुकिंग फुल हो चुकी थी। एक ट्रेन में टिकट फुल होने के बाद बाकी ट्रेनों में भी टिकट वेंटिग/रिगरेट दिखाई देने लगा। इस बारे में आईआरसीटीसी का कहना है कि जब हजारों की संख्या में लोग एक साथ लॉगिन करते हैं। इस वजह से एरर या इनवैलिड कोच आईडी आ सकता है। यह हैवी ट्रैफिक की वजह से हो सकता है। जहां तक बात एजेंट के जरिए टिकट बुकिंग होने की वह निराधार है। किसी भी पर्सनल आईडी से टिकट बुक कर नहीं बेचा जा सकता है। रेलवे एक्ट का उल्लंघन है।
इधर, रेलवे के सूत्रों का कहना है कि, दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए रेलवे हर साल विभिन्न राज्यों से कई स्पेशल ट्रेनें शुरू करता है। नॉर्दर्न रेलवे ने पिछले साल लगभग 70 ट्रिप छठ पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई थी, जिसमें 62 ट्रिप रिजर्वेशन वाली और 8 ट्रिप जनरल ट्रिप वाली थी, जबकि 2022 में केवल 33 ट्रिप चलाई गई थी। इस साल भी रेलवे दिवाली और छठ पूजा के आसपास कई स्पेशल ट्रेनें शुरू करेगा।