फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian railways another initiative to decrease rail traffic by constructing longer loop lines

भारतीय रेलवे की नई पहल, ट्रैफिक कम करने के लिए लंबी लूप लाइन का निर्माण

Sat, 19 Dec 2020 08:02 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 19 Dec 2020 08:02 AM IST
विज्ञापन
indian railways another initiative to decrease rail traffic by constructing longer loop lines
भारतीय रेल

भारतीय रेलवे के दक्षिण मध्य जोन ने आंध्र प्रदेश के विजयवा़ड़ा स्टेशन के बिक्कावोलू स्टेशन पर पहली लंबी लूप लाइन चालू की है। ये लाइन व्यस्त विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम वाले रूट पर है। भारतीय ने ट्रैफिक को कम करने के लिए इस योजना की पहल की है।

विज्ञापन


लूप लाइंस क्या होती हैं?
रेलवे में, लूप लाइन का निर्माण इसलिए किया जाता है ताकि स्टेशन पर ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों को खड़ा किया जा सके। इसके अलावा लूप लाइंस की मदद से ट्रेन के संचालन को आसान किया जाता है। सामान्य तौर पर इन लूप लाइंस की लंबाई 750 मीटर होती है, जो इंजन के साथ एक पूरी लंबाई वाली ट्रेन को समायोजित कर सकता है।
विज्ञापन


बढ़ती मांग और ज्यादा औसतन गति को देखते हुए भारतीय रेलवे लगभग 1,500 मीटर लंबी लूप लाइन बनाने की तैयारी में है।

लंबी लूप लाइंस बनाने के फायदे

  • लूप लाइन जय किसान जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए अनुकूल होगी, जहां दो माल गाड़ियों को जोड़ा जाता है। 
  •  मालगाड़ियों को मुख्य रेगुलर लाइन से हटाकर पैसेंजर ट्रेन के समय में सुधार होगा।
  • मालगा़ड़ियों के ज्यादा ठहराव के बिना ट्रेनों को तेज गति से चलाने के लिए यह प्रभावी है। 
  • सभी ट्रेनों के संचालन में सुधार।
  • ज्यादा से ज्यादा संख्या में ट्रेनों को खड़ी करने की व्यवस्था हो सकेगी।

रेल मंत्रालय ने पहले ही छह स्टेशनों पर लंबी लूप लाइन के निर्माण को मंजूरी दे दी है। वहीं बिक्कावोलू स्टेशन पर निर्माण कार्य शुरू हो गया और डेडलाइन से पहले ही वहां लूप लाइन तैयार हो गई। बिक्कावोलू स्टेशन पर लूप लाइन का निर्माण कार्य पैसेंजर ट्रेनों के संचालन को बिना बाधित किए किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed