{"_id":"5d941fd48ebc3e015f56741c","slug":"indian-railways-3-benches-made-of-recycled-plastic-have-been-installed-at-churchgate-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की नई पहल, मुंबई चर्चगेट स्टेशन पर लगाई रीसाइकल्ड प्लास्टिक से बनी बेंच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रेलवे की नई पहल, मुंबई चर्चगेट स्टेशन पर लगाई रीसाइकल्ड प्लास्टिक से बनी बेंच
Wed, 02 Oct 2019 09:57 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 02 Oct 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
प्लास्टिक बेंच
- फोटो : Twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष लाल किले की प्राचीर से देश से आह्वान किया था कि सभी देशवासी सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद कर दें। जिसके बाद देखने में आया था कि देशभर में जगह-जगह प्लास्टिक प्रतिबंधित कर दिया गया था और साथ ही लोगों ने भी प्लास्टिक का प्रयोग बंद कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, भारतीय रेलवे ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार के कदम से कदम मिलाया है। भारतीय रेलवे ने एक और नई पहल की है। रेलवे ने रीसाइकल्ड प्लास्टिक से बने तीन बेंच पश्चिम रेलवे के चर्चगेट स्टेशन पर लगाए हैं।
विज्ञापन
भारतीय रेल की एक और नई पहल - रीसाइकलड प्लास्टिक से बने 3 बेंच पश्चिम रेलवे के चर्चगेट स्टेशन पर लगायें गए हैं। ये बेंच मजबूत एंव वज़नी हैं, इससे पर्यावरण को दूषित होने से बचाने में मदद मिलेगी । pic.twitter.com/xUDHbp29vw
विज्ञापन विज्ञापन— Ministry of Railways (@RailMinIndia) October 2, 2019
प्लास्टिक से निर्मित होने के कारण ये बेंच काफी मजबूत हैं, साथ ही वजनी भी हैं। रेलवे का कहना है कि इससे पर्यावरण को दूषित होने से बचाने में मदद मिलेगी।