{"_id":"5d65aa6a8ebc3e93bb4c488a","slug":"indian-railway-will-tell-whether-your-ticket-is-confirmed-or-waiting-information-on-your-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब न करें वेटिंग टिकट की चिंता, रेल मंत्रालय देने जा रहा यात्रियों को ये सुविधा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब न करें वेटिंग टिकट की चिंता, रेल मंत्रालय देने जा रहा यात्रियों को ये सुविधा
Wed, 28 Aug 2019 06:07 AM IST
देव कश्यप
नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली
नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 28 Aug 2019 06:07 AM IST
सार
- रेलवे खुद बताएगा कि आपका टिकट कन्फर्म हुआ या वेटिंग ही है।
- आरक्षण सिस्टम के अपग्रेड होने के साथ ही मोबाइल पर मैसेज पहुंचेगा।
- वेटिंग टिकट वालों के मोबाइल पर टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं इसकी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विस्तार
ट्रेन यात्रा के लिए वेटिंग टिकट वालों को अब बार-बार टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं इसकी जानकारी वेबसाइट या पूछताछ नंबर से लेने की आवश्यकता नहीं होगी। रेलवे खुद ही यात्रियों को इसकी सूचना मोबाइल पर मैसेज भेज कर देगा। इसके लिए कोई चार्ज भी नहीं वसूला जाएगा। जबकि 139 पर टिकट संबंधित जानकारी लेने में प्रति मिनट के हिसाब से शुल्क वसूला जाता है।
विज्ञापन
रेल मंत्रालय इस तैयारी में जुटा है कि यात्रियों को टिकट संबंधित हर तरह की जानकारी मोबाइल पर मैसेज भेजकर दी जाए। इसके तहत रेलवे वेटिंग टिकट वालों को ध्यान में रख ऐसा साफ्टवेयर तैयार कर लिया है और प्रयोग भी कर रहा है।
विज्ञापन
इस योजना के तहत पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) जैसे-जैसे अपग्रेड होगा वैसे ही मोबाइल पर मैसेज भेजकर जानकारी दी जाएगी कि यात्रा करने वालों के टिकट का स्टेटस क्या है। मसलन अगर आपका वेटिंग 100 है और इस दौरान कोई यात्री अपना टिकट निरस्त कराता है तो आपका वेटिंग घटकर 99 पहुंचता है तो इसकी जानकारी आपके मोबाइल पर मिल जाएगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही अब कन्फर्म टिकट वालों के साथ ही जिनका टिकट वेटिंग रह गया है उन्हें भी मोबाइल पर मैसेज भेजकर यह सूचना दे दी जाएगी। इसका ज्यादा फायदा उन यात्रियों को होगा जो इंटरनेट फ्रेंडली नहीं है।
उल्लेखनीय है कि अभी सिर्फ उन्हें ही मोबाइल पर मैसेज भेजा जाता है जिनका वेटिंग टिकट कन्फर्म या आरएससी में होता है। वह भी ट्रेन खुलने के महज चार घंटे पहले। लगातार अपग्रेडेशन से रेल यात्रियों को राहत मिलेगी।