फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railway will launch Utkrisht Double-Decker AC Yatri (Uday) Express overnight AC train in July

अब और बेहतरीन होगी डबल डेकर ट्रेन, कम किराए में मिलेगी जबर्दस्त सुविधा

Mon, 24 Apr 2017 02:52 PM IST
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय Updated Mon, 24 Apr 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway will launch Utkrisht Double-Decker AC Yatri (Uday) Express overnight AC train in July
- फोटो : Reuters

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। जुलाई से भारतीय रेलवे डबल डेकर एसी ट्रेन की शुरुआत करने की योजना बना रहा है। इस स्पेशल ट्रेन का नाम उत्कृष्ट डबल डेकर एसी यात्री(उदय) एक्सप्रेस होगा। यात्री डबल डेकर एसी ट्रेनों की सुविधा रात के समय उठा पाएंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अब स्मार्टफोन पर चलेगी रेलवे की 'हिंद रेल', यात्रियों को क्लिक पर मिलेगी हर तरह की जानकारी
विज्ञापन


ये ट्रेन आराम से बैठने वाली कुर्सियों से सुसज्जित होगी। एच एसी कोच में करीब 120 यात्री यात्रा कर पाएंगे। इसके अलावा हर कोच में स्वचालित भोजन और चाय/ठंडे पेय के लिए वेंडिंग मशीन होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये स्पेशल ट्रेन दिल्ली-लखनऊ जैसे उच्च मांग वाले मार्गों पर चलेंगी और इनका किराया रेगुलर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के 3 एसी क्लास से भी कम होगा। हर कोच में वाई-फाई स्पीकर सिस्टम के साथ बड़ी एलसीडी स्क्रीन होगी।

ये भी पढ़ें- ट्रेनों में कम होंगे AC/2 के कोच, बढ़ाई जाएगी AC/3 के कोचों की संख्या

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डबल डेकर उदय ट्रेन यात्रियों को थर्ड एसी क्लास से कम किराया होने के बावजूद बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा। इसके अलावा इसकी वहन क्षमता अन्य ट्रेनों की अपेक्षा 40 प्रतिशत अधिक होगी। 

रेलवे के अधिकारी ने बताया हालांकि रातभर सेवा के बावजूद इसमें स्लीपर बर्थ नहीं होगी, लेकिन कई अतिरिक्त सुविधाओं के साथ यात्रा को सहज बनाने के लिए उपाय किए गए हैं।
ये भी पढ़ें- अब ट्रेन के सफर में नहीं होंगे बोर, मुफ्त में देख पाएंगे फिल्‍में और टीवी सीरियल

गौरतलब है कि इस ट्रेन की घोषणा रेल बजट 2016-17 में ही कर दी गई थी। जिसकी शुरुआत रेल मंत्रालय इस साल जुलाई से करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed