फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railway to run Antyoday at 130 per hour speed

तेजस के साथ अंत्योदय को भी 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ाएगी रेलवे

Sun, 01 May 2016 01:30 AM IST
नवनीत शरण/ अमर उजाला, दिल्ली
नवनीत शरण/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 01 May 2016 01:30 AM IST
सार

  • ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए रेल मंत्री ने मोबेलिटी डायरेक्टोरेट का गठन किया
  • सिगनलिंग, रोलिंग स्टॉक व ट्रैक का इंटिग्रेशन करके ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई जाएगी
     

विज्ञापन
Indian Railway to run Antyoday at 130 per hour speed
भारतीय रेल - फोटो : PTI

विस्तार

अब वह दिन दूर न‌हीं जब खास ही नहीं आम लोगों के लिए भी हाई स्पीड ट्रेनें चलेंगी। रेल मंत्रालय तेजस के साथ ही अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन को भी 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलाने की तैयारी में जुटा है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु का दावा है कि अगले छह महीने में दोनों ट्रेनें ट्रैक पर उतर जाएंगी। रेल बजट में तेजस व अंत्योदय ट्रेन चलाने की बात कही गई थी। अब इन दोनों ट्रेनों को ट्रैक पर उतारने की कवायद रेल मंत्रालय कर रहा है।

विज्ञापन


तेजस काफी महंगी ट्रेन होगी तो अंत्योदय एक्सप्रेस अनारक्षित श्रेणी वाली ट्रेन होगी। जिसमें आम लोग सफर कर सकेंगे। दोनों ट्रेनों के कोच बनने शुरू भी हो गए हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु का मानना है कि दोनों तरह की ट्रेनें लोगों की स्पीड बढ़ाने में सहायक होगी। दोनों ट्रेन छह महीने के पहले लांच की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा है कि देश में चलने वाली सभी ट्रेनों की एवरेज स्पीड बढ़ाने के लिए भी काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए मोबेलिटी डायरेक्टोरेट का गठन किया गया है। एवरेज स्पीड बढ़ाने के लिए अलग से ट्रैक डालने के साथ ही रोलिंग स्टॉक (ट्रेन का कोच व इंजन) को ठीक किया जा रहा है। रोलिंग स्टॉक के लोगों से कहा गया है कि 100 या 150 किलोमीटर प्रतिघंटा तक चलने वाली नहीं बल्कि उससे भी ज्यादा स्पीड के रोलिंग स्टॉक की प्लानिंग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभु का यह भी मानना है कि सिर्फ ट्रैक अच्छा बनाने से नहीं रोलिंग स्टॉक ठीक करने से ही ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी। स्पीड रेस्ट्रिक्शन्स को पूरी तरह रिव्यू किया जा रहा है। एक महीने के भीतर रेस्ट्रिक्शन्स स्पीड का रिव्यू रिपोर्ट जारी कर बताएंगे कि इसपर क्या एक्शन लिया गया। सिगनलिंग, रोलिंग स्टॉक व ट्रैक का इंटिग्रेशन करके ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed