फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian railway news, Railway gave clarification regarding increase in rail fare

रेलवे ने रेल किराया बढ़ाने की खबरों का किया खंडन, दिया अपना स्पष्टीकरण

Thu, 22 Oct 2020 01:19 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 22 Oct 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
Indian railway news, Railway gave clarification regarding increase in rail fare
indian Railway

कोरोना महामारी के बीच भारतीय रेलवे ट्रेनों को चलाकर लोगों की यात्रा को सुविधाजनक बना रहा है। लेकिन वहीं अब त्योहार के समय मीडिया में किराया के बढ़ने संबंधित खबरों के आने से आम लोगों में खास नाराजगी है। अब इस पर रेलवे ने सफाई दी है। रेलवे ने ट्रेनों का किराया बढ़ाने की खबरों का सिरे से खंडन किया है।

विज्ञापन


रेलवे ने कहा  कि फेस्टिव सीजन और अन्य डिमांड वाले सीजन में चलने वाली स्पेशल ट्रेनों का किराया आमतौर पर सामान्य ट्रेनों से अधिक ही होता है। गौरतलब है कि कोरोना के कारण अनलॉक के दौरान सीमित संख्या में ट्रेनें चल रही हैं और इस दौरान रेलवे ने त्योहारों को देखते हुए कुछ स्पेशल और क्लोन ट्रेनें चला रहा है। लेकिन रेलवे इन ट्रेनों में नियमित ट्रेनों की तुलना अधिक किराया ले रहा है।
विज्ञापन


विशेष ट्रेन का बढ़ा किराया तत्काल वापस हो : कांग्रेस
वहीं, कांग्रेस ने त्योहारों के लिए रेलवे की ओर से चलाई गईं 392 स्पेशल ट्रेन के बढ़े किराये को तुरंत वापस लेने की मांग की है। पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ का कहना है कि सरकार दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर विशेष ट्रेन की सुविधा के नाम पर लूट रही है। विशेष ट्रेनों में  35-40 फीसदी अधिक किराया वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में करोड़ों लोगों की नौकरी चली गई या वेतन में कटौती हो गई, ऐसे में त्योहारों पर घर जाने वालों को छूट देने की जगह सरकार उनसे ज्यादा रकम वसूल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed