फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian railway news, Oxygen Expresses deliver nearly 150 tonnes of Oxygen in last 24 hours

#LadengeCoronaSe : कोरोना से जंग जारी- रेलवे ने ऑक्सीजन एक्सप्रेस से पहुंचाई 150 टन ऑक्सीजन

Sat, 24 Apr 2021 08:51 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 24 Apr 2021 08:51 PM IST
सार

  • कोरोना मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि होने के कारण अस्पतालों में ऑक्सीजन की मांग भी तेजी से बढ़ गई है
  • भारतीय रेलवे ने देश के कई शहरों में ऑक्सीजन एक्सप्रेस की मदद से ऑक्सीजन भेजे जाने का काम शुरू कर दिया है

विज्ञापन
Indian railway news, Oxygen Expresses deliver nearly 150 tonnes of Oxygen in last 24 hours
ऑक्सीजन टैंकर - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने आम लोगों के साथ-साथ सरकारों की भी चिंता बढ़ा दी है। इस बीच कोरोना मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि होने के कारण अस्पतालों में ऑक्सीजन की मांग भी तेजी से बढ़ गई है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने ग्रीन कॉरीडोर की मदद से देश के कई शहरों में ऑक्सीजन एक्सप्रेस की मदद से ऑक्सीजन भेजे जाने का काम शुरू कर दिया है। भारतीय रेलवे ने बताया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने 150 टन ऑक्सीजन देश के कई राज्यों में पहुंचाई है।

विज्ञापन


रेलवे ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटे में विभिन्न राज्यों में 10 कंटेनरों के जरिए करीब 150 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन (एलएमओ) की आपूर्ति की है। 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस' रेलगाड़ियां शनिवार को महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश में आपूर्ति के लिए तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन (एलएमओ) लेकर क्रमश: नासिक और लखनऊ पहुंचीं।
विज्ञापन


बताया गया कि इन क्षेत्रों में ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए रास्ते में नागपुर और वाराणसी में कुछ कंटेनर रखे गए। रेलवे ने बताया कि लखनऊ से शनिवार सुबह तीसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने अपनी यात्रा शुरू की। आंध्र प्रदेश और दिल्ली इस प्रकार की और ट्रेन चलाने के लिए रेलवे से विचार-विमर्श कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑक्सीजन एक्सप्रेस सेवा 21 अप्रैल से शुरू की गई थी। रेलवे ने एक बयान में कहा कि इस समय विशाखापट्टनम और बोकारो में एलएमओ से भरे टैंकर भारतीय रेल की रो-रो सेवा के जरिए पहुंचाए जा रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चिकित्सकीय ऑक्सीजन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए ट्रेनों के आवागमन के लिए लखनऊ से वाराणसी के बीच हरित गलियारा बनाया गया है। ट्रेन के जरिए 62.35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 270 किलोमीटर की दूरी चार घंटे 20 मिनट में तय की गई। पिछले 24 घंटे में करीब 150 टन ऑक्सीजन के साथ कुल 10 कंटेनर ले जाए गए।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन की गंभीर कमी के मद्देनजर भारतीय रेल तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन एवं ऑक्सीजन सिलेंडरों को लाने-ले जाने के लिए आगामी कुछ दिन ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन संचालित करना जारी रखेगी।

बोकारो से 30,000 लीटर ऑक्सीजन लेकर लखनऊ पहुंची रेलवे की ऑक्सीजन एक्सप्रेस
 रेलवे की ऑक्सीजन एक्सप्रेस शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ऑक्सीजन एक्सप्रेस के लखनऊ पहुंचने पर खुशी जताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल का आभार जताया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बोकारो से रवाना हुई ऑक्सीजन एक्सप्रेस 30,000 लीटर तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन लेकर लखनऊ आई है। ऑक्सीजन एक्सप्रेस के लखनऊ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘भारतीय रेल को देश की 'लाइफ लाइन' कहा गया है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से आज वाराणसी तथा लखनऊ पहुंची 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस' इसका जीवंत उदाहरण है।’’

योगी ने अपने ट्वीट में प्रदेशवासियों के जीवन रक्षण हेतु इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री तथा रेल मंत्री पीयूष गोयल के प्रति आभार जताया है। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने शनिवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि ऑक्सीजन एक्सप्रेस मेडिकल ऑक्सीजन के दो टैंकर लेकर सुबह साढ़े छह बजे लखनऊ पहुंची। प्रत्येक टैंकर 15,000 लीटर क्षमता का है।

जानकारी के अनुसार बोकारो से ऑक्सीजन एक्सप्रेस तीन टैंकर ऑक्सीजन लेकर रवाना हुई थी जिसमें से एक टैंकर शुक्रवार/ शनिवार की दरमियानी रात वाराणसी में उतारा गया। अवस्थी ने बताया कि इस ऑक्सीजन से लखनऊ की आधी मांग आज पूरी हो जाएगी और मरीजों को राहत मिलेगी।


शनिवार को रेलवे की दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस सुबह 5.30 बजे लखनऊ से बोकारो के लिए चार खाली टैंकरों के साथ रवाना हुई। बुधवार को रेलवे ने कहा था कि राज्य सरकार से अनुरोध मिलने के बाद वह उत्तर प्रदेश में अपनी दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाएगा। उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए राज्य सरकार कई मोर्चे पर कार्य रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed