फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian railway news, northern railway 7 summer special trains during corona time

बड़ा फैसला : कोरोना काल में उत्तर रेलवे चलाएगा 7 समर स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Mon, 26 Apr 2021 07:24 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 26 Apr 2021 07:24 PM IST
सार

  • कोरोना काल में यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं
  • उत्तर रेलवे ने इस बार 7 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है

विज्ञापन
Indian railway news, northern railway 7 summer special trains during corona time
स्पेशल ट्रेन - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर के बीच भारतीय रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में उत्तर रेलवे ने इस बार 7 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। ये सभी ट्रेन एक तरफ से ही चलेगी यानी फिर से दूसरी बार फेरा नहीं लगाएगी। रेलवे की ओर से दी गई नई जानकारी के मुताबिक उत्तर रेलवे नई दिल्ली से भागलपुर, जयनगर, दरभंगा और दिल्ली से मुजफ्फरपुर, सहरसा, सीतामढ़ी और कटिहार के लिए समर स्पेशल रेलगाड़ियां चला रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं इससे पहले रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने रविवार को एक प्रस्तुतिकरण में बताया कि इस समय 70 प्रतिशत ट्रेन सेवाएं चालू हैं और रेलवे मांग के अनुसार अतिरिक्त रेलगाड़ियों का भी संचालन कर रहा है। इस समय रेलवे औसतन प्रतिदिन 1,514 ट्रेन और प्रतिदिन 5,387 उपनगरीय सेवाएं संचालित कर रहा है। रेलवे ने 28 विशेष ट्रेन भी चलाई हैं और वह 984 यात्री सेवाएं संचालित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि कोविड-19 के बावजूद ट्रेन संचालन जारी रहेगा। हम मांग के अनुसार सेवाएं बढ़ा रहे हैं। 330 अतिरिक्त ट्रेन के 674 फेरे में से मध्य रेलवे 143 ट्रेन (377 यात्राएं), पश्चिम रेलवे 154 ट्रेन (212 यात्राएं), उत्तर रेलवे 27 ट्रेन (27 यात्राएं), पूर्व मध्य रेलवे दो ट्रेन (चार यात्राएं), उत्तर पूर्व रेलवे नौ ट्रेन (14 यात्राएं), उत्तर मध्य रेलवे एक ट्रेन (10 यात्राएं) और दक्षिण पश्चिम रेलवे तीन ट्रेन (30 यात्राएं) संचालित कर रहा है। इन 330 अतिरिक्त ट्रेन में से 101 मुंबई क्षेत्र और 21 दिल्ली क्षेत्र से चलाई जा रही हैं।


शर्मा ने कहा कि कुल 330 ट्रेनों (674 फेरे) की योजना बनाई गई है। गोरखपुर, पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, वाराणसी, गुवाहाटी, मंडुआडीह, बरौनी, प्रयागराज, बोकारो, रांची, लखनऊ और कोलकाता जैसे अधिक मांग वाले गंतव्यों के लिए ये ट्रेन चलाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed