फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railway Ministry said that RPF apprehended 916 people in 4 years to prevent illegal migration

Railway Protection Force: घुसपैठ पर नकेल के लिए RPF मुस्तैद, चार साल में 586 बांग्लादेशी समेत 916 लोग पकड़े गए

Mon, 20 Jan 2025 04:02 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 20 Jan 2025 04:02 AM IST
सार

भारत में रेलवे के माध्यम से घुसपैठ करने वाले लोगों पर नकल के लिए आरपीएफ लगातार मुस्तैद है। इसको लेकर रेलवे मंत्रालय ने बताया कि आरपीएफ ने 2021 से लेकर अब तक कुल 900 से ज्यादा घुसपैठियों को पकड़ा है। इसमें 586 बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। 

विज्ञापन
Indian Railway Ministry said that RPF apprehended 916 people in 4 years to prevent illegal migration
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे में अवैध प्रवास रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की बड़ी कार्रवाई का आकड़ा सामने आया है। इसके तहत आरपीएफ ने चार साल में 916 अवैध प्रवासियों को पकड़ा है। रेल मंत्रालय ने मामले में बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 2021 से लेकर अब तक कुल 916 अवैध प्रवासियों को पकड़ा है, जिनमें 586 बांग्लादेशी नागरिक और 318 रोहिंग्याओं शामिल हैं। इनमें से कुछ लोग भारत में अवैध तरीके से प्रवेश करने की बात कबूल कर चुके थे और उन्हें ट्रेन से यात्रा करते समय रोका गया था। 
विज्ञापन


बांग्लादेशी घुसपैठियों पर नकल
रेलवे मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ने के बावजूद, ये लोग असम के रास्ते भारत में घुसने का प्रयास करते हैं और रेलवे का उपयोग करते हैं। आरपीएफ ने इस समस्या से निपटने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया है। इससे अवैध प्रवासियों को पकड़ने में मदद मिली है।
विज्ञापन


साथ ही मंत्रालय के द्वारा जारी प्रेस बयान में बताया गया है कि कुछ घुसपैठियों ने यह स्वीकार किया कि वे अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे थे। बता दें कि उन्हें ट्रेन यात्रा के दौरान, जैसे कि कोलकाता जाने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। मंत्रालय ने यह भी बताया कि यह घटनाएं भारतीय अधिकारियों के लिए रेलवे नेटवर्क की सुरक्षा और अवैध घुसपैठियों पर नज़र रखने में आने वाली समस्याओं को दर्शाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने जारी किया प्रेस नोट
आरपीएफ की कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए रेलवे मंत्रालय ने प्रेस नोट जारी किया है। प्रेस नोट में कहा गया है कि घुसपैठियों द्वारा रेलवे का उपयोग उनके लिए राज्य दर राज्य यात्रा करना आसान बना देता है, लेकिन यह भारत में अवैध प्रवेश का पता लगाना और उसे रोकने में कठिनाई उत्पन्न करता है। हालांकि, आरपीएफ को पकड़े गए व्यक्तियों पर मुकदमा चलाने का अधिकार नहीं है। वे केवल उन व्यक्तियों को पुलिस और अन्य अधिकृत एजेंसियों के पास भेजते हैं, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed