फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railway is all set to sack its 13000 employees for taking unauthorized leave

बिना बताए छुट्टी पर गए 13,500 कर्मचारियों को निकालेगा रेलवे

Sat, 10 Feb 2018 08:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Feb 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
Indian Railway is all set to sack its 13000 employees for taking unauthorized leave
पीयूष गोयल

भारतीय रेलवे अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए अपने 13,500 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी कर रहा है। इनमें वह कर्मचारी हैं जो पिछले काफी समय से बिना बताए लंबी छुट्टी पर हैं। रेलवे ने यह कदम तब उठाया है जब रेल मंत्री पीयूष गोयल ने उच्च अधिकारियों से कहा है कि वे रेल के सभी विभागों में मौजूद उन लोगों का पता लगाएं जो लंबे समय से बिना बताए छुट्टी पर हैं।

विज्ञापन


रेल मंत्री के निर्देश के बाद पता चला कि 13 लाख कर्मचारियों वाले विभाग से 13,500 से ज्यादा कर्मचारी बिना अनुमति लिए गायब हैं। रेलवे के बयान के अनुसार- नियमों के तहत अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ रेलवे अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उनकी सेवाओं को समाप्त करने वाला है। रेलवे ने सभी अधिकारियों और पर्यवेक्षकों से इन कर्मचारियों को उचित प्रक्रिया के बाद नौकरी से निकालने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन


 रेल मंत्री ने सभी रेलवे जोन व मंडल को अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर एक्शन लेने के आदेश दिए हैं। कहा है कि अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले ग्रुप सी और डी के कर्मचारियों पर एक्शन लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed