फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railway increased refund period for canceled tickets during coronavirus crisis

कोरोना काल में बुक ट्रेन टिकट का नहीं मिला रिफंड? अब रेलवे ने दी अच्छी खबर

Thu, 07 Jan 2021 11:04 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 07 Jan 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway increased refund period for canceled tickets during coronavirus crisis
सांकेतिक तस्वीर

भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों को बड़ी राहत देने का एलान किया है। इसके तहत कोरोना के समय में रद्द हुई नियमित ट्रेनों के टिकट के रिफंड की अवधि को छह महीने से बढ़ाकर नौ महीने कर दिया गया है। बता दें कि कोरोना संकट की वजह से पिछले साल 21 मार्च से 30 जून के बीच सभी नियमित ट्रेनें रद्द करक दी गई थीं। इन ट्रेनों के काउंटर टिकटों के रिफंड के लिए रेलवे ने पहले छह महीने की अवधि निर्धारित की थी, जिसे अब नौ महीने कर दिया गया है।

विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने कहा कि इस समयावधि के दौरान पीआरएस काउंटर टिकटों को अब नौ महीने तक आरक्षण काउंटरों के माध्यम से रद्द कराकर रिफंड लिया जा सकता है। जिन यात्रियों ने छह महीने की अवधि बीतने के बाद रिफंड के लिए आवेदन किया था, वो भी इसके दायरे में आएंगे। बता दें कि ट्रेनों का संचालन निलंबित होने पर रेलने ने टिकट रिफंड की अवधि तीन दिन से तीन महीने कर दी थी, जिसे मई में और आगे बढ़ाते हुए छह महीने कर दिया गया था।
विज्ञापन



मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘रेल मंत्रालय ने यात्रा अवधि 21 मार्च, 2020 से 31 जुलाई, 2020 तक पीआरएस काउंटर टिकटों को रद्द कराने और किराया वापसी के लिए समय सीमा यात्रा की तारीख से छह महीने से आगे नौ महीने तक बढ़ाने का फैसला किया है। यह केवल रेलवे द्वारा रद्द की गई नियमित समयबद्ध ट्रेनों के लिए लागू है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है, ‘यात्रा की तारीख से छह महीने की अवधि समाप्त होने के बाद, कई यात्रियों ने टिकटों को जोनल रेलवे के दावा कार्यालय में टीडीआर या सामान्य आवेदन के जरिए मूल टिकटों के साथ जमा किया हो सकता है। ऐसे पीआरएस काउंटर टिकटों के किराये की पूर्ण वापसी भी ऐसे यात्रियों के लिए अनुमेय होगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed