फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railway extends cancellation of all regular trains till August 12 booked ticket will be fully refunded

12 अगस्त तक नहीं होगा सामान्य ट्रेनों का संचालन, बुकिंग पर मिलेगा 100 फीसदी रिफंड

Thu, 25 Jun 2020 09:45 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 25 Jun 2020 09:45 PM IST
सार

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों के संचालन पर लगी रोक को आगे बढ़ा दिया है। गुरुवार को बोर्ड ने कहा कि 12 अगस्त तक सभी मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर, लोकल और ईएमयू ट्रेनों का संचालन नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही अगर 12 अगस्त तक किसी व्यक्ति का सामान्य ट्रेन में आरक्षण है को उसे टिकट की पूरी कीमत वापस की जाएगी। 

विज्ञापन
Indian Railway extends cancellation of all regular trains till August 12 booked ticket will be fully refunded
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock

विस्तार

रेलवे बोर्ड के इस फैसले में कहा गया कि इस निर्णय का अभी चल रही स्पेशल ट्रेनों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बोर्ड ने कहा कि फिलहाल जिन स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है, वह चलती रहेंगी। इससे पहले 13 मई के अपने आदेश में बोर्ड ने 30 जून तक सामान्य ट्रेनों की बुकिंग रद्द की थी। अब इसे 12 अगस्त तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन


इससे पहले रेल मंत्रालय ने सोमवार को एक सर्कुलर जारी किया था। इस सर्कुलर में मंत्रालय ने रेलवे के सभी जोन को 14 अप्रैल या उससे पहले बुक किए गए टिकट की राशि वापस करने का निर्देश दिया था। माना जा रहा है कि रेलवे विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ा सकता है। फिलहाल देश में करीब  230 विशेष ट्रेनों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन


टिकट बुकिंग पर रिफंड की स्थिति ऐसी रहेगी कि अगर किसी यात्री ने 14 अप्रैल 2020 या उससे 120 दिन पहले ट्रेन का टिकट बुक किया है और उसकी ट्रेन रद्द कर दी गई हो, तो उसे टिकट का पूरा पैसा वापस मिलेगा। रेलवे के इस फैसले से संकेत मिलता है कि सामान्य यात्री ट्रेनें 15 अगस्त से पहले शुरू नहीं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशनों पर स्टॉल पर मिलेंगी कोरोना से बचाव संबंधी वस्तुएं

वहीं, रेलवे स्टेशनों के बहुद्देश्यीय स्टॉल पर अब कोरोना वायरस से बचाव से संबंधित मास्क, दस्ताने, बेडरोल किट, सैनिटाइजर जैसी जरूरी चीजें बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार आम तौर पर निजी ठेकेदारों के स्टॉल पर ज्यादातर प्रसाधन सामग्री, किताबें, दवाएं और खाने-पीने के पैकेट जैसी चीजें होती हैं जिनकी यात्रियों को जरूरत होती है। अब ये स्टॉल यात्रियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने वाली सभी जरूरी चीजें भी बेच सकेंगे।



रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, इस बात को ध्यान में रखते हुए कि इस वक्त यात्रा कर रहे यात्रियों को कुछ खास ऐसी चीजें की जरूरत हो सकती है जो वे घर से लाना भूल गये हों और उन्हें खरीदने की जरूरत है, हमने अपने बहुद्देश्यीय स्टॉल को उन्हें बेचने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, 'लेकिन हमने कहा है कि उन्हें अधिकतम खुदरा मूल्य पर बेचा जाए और इनमें उन्हें कोई मुनाफाखोरी नहीं करने दी जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed