फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian rail going to start new pilgrimage tour in just 11,000

दक्षिण भारत के तीर्थ स्थान ले जाएगी आईआरसीटीसी की ट्रेन

Thu, 16 Jun 2016 08:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 16 Jun 2016 08:26 AM IST
विज्ञापन
Indian rail going to start new pilgrimage tour in just 11,000
दक्षिण भारत की यात्रा कराएगी आईआरसीटीसी - फोटो : IRCTC

दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थानों की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं को इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने खासी राहत दी है। आईआरसीटीसी ने दक्षिण भारत के सात प्रमुख तीर्थस्थानों के दर्शन कराने के लिए एक  स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है। स्पेशल ट्रेन 12 जुलाई को रवाना होगी जो 24 जुलाई को वापस आएगी।

विज्ञापन


12 रात एवं 13 दिन  के इस टूर पैकेज में आईआरसीटीसी की ट्रेन तिरुपति बालाजी, कन्याकुमारी, रामेश्वरम, मदुरई, कांचीपुरम, तिरुवअनंतपुरम एवं मल्लिकार्जुन आदि तीर्थस्थानों की यात्रा कराई जाएगी। इलाहाबाद, कानपुर और लखनऊ से दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के लिए नाम मात्र की ही ट्रेनें होने से अक्सर वहां जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी होती है।
विज्ञापन


लंबी दूरी की ट्रेनों में रिजर्वेशन आदि न मिल पाने की वजह से अक्सर यात्रियों के हाथ मायूसी ही लगती है। इन्हीं सब दिक्कतों को देखते हुए आईआरसीटीसी ने इन स्थानों के तीर्थ यात्रियों की सहूलियत के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों का भ्रमण कराएगी

Indian rail going to start new pilgrimage tour in just 11,000
Irctc - फोटो : GettyImages

विशेष ट्रेन 12 जुलाई से 24 जुलाई के मध्य श्रृद्धालुओं को दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों का भ्रमण कराएगी। इन तीर्थ स्थलों में तिरुपति बालाजी, कांचीपुरम, रामेश्वरम, मदुरई, तिरुवअनंतपुरम, कन्याकुमारी, मल्लिकार्जुन शामिल हैं।

इस ट्रेन में सभी कोच स्लीपर श्रेणी के रहेंगे। इसमें सफर करने वाले यात्रियों को 10920 रुपये देने होंगे। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव के मुताबिक टूर पैकेज में यात्री को सुबह का नाश्ता, दोपहर व रात  का शाकाहारी खाना दिया जाएगा। इसके अलावा संबंधित स्थानों पर यात्रियों के लिए नॉन एसी बसों एवं ठहरने की व्यवस्था भी आईआरसीटीसी की ओर से कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि बुकिंग के लिए यात्री इलाहाबाद जंक्शन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या ऑन लाइन बुकिंग भी करा सकते हैं। ट्रेन लखनऊ, कानपुर, झांसी के अतिरिक्त मुरादाबाद और बरेली से भी पकड़ी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed