सीमा पर देखे गए पाकिस्तान के एफ-16 विमान, भारत के सुखोई और मिराज ने खदेड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार जारी तनाव के बीच सोमवार तड़के तीन बजे पाकिस्तान का एक बड़ा मानव रहित विमान (यूवीए) और पाकिस्तानी सेना के कम से कम चार एफ-16 जेट विमान पंजाब में खेमकरण सेक्टर में भारतीय सीमा के पास देखे गए। सूत्रों के मुताबिक भारतीय रडार ने इन विमानों को उड़ते हुए देखा। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने अपने सुखोई-30 और मिराज 2000 लड़ाकू विमान भेजे, जिसके बाद पाकिस्तानी विमान अपनी सीमा में लौट गए।
Sources: At 3 AM today, Indian radars detected a large sized UAV & package of 4 Pakistani F-16s flying close to Indian border in Khemkaran sector in Punjab. India scrambled Su-30MKIs & Mirage jets in response after which the Pakistani jets retreated further into their territory. pic.twitter.com/ZKTbw8zPZo
— ANI (@ANI) April 1, 2019विज्ञापन
बता दें कि इससे करीब एक महीना पहले भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने मिग-21 विमान ने पाक सेना का एफ-16 विमान मार गिराया था। हालांकि इस बीच उनका विमान भी क्रैश हो गया था और वह पाक सीमा में गिरे थे। जहां उनको पाक ने हिरासत में लिया था। इस घटना के बाद से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे कई पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम मार गिरा चुका है।
बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान ने 27 फरवरी को भारतीय सैन्य प्रतिष्ठान पर हमला करने के लिए एफ-16 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल किया था। पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर हवाई हमला किया था। इसके अगले दिन पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठान पर हमला कर दिया था।