फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Pride Kolkata made Kali idol set to adorn British Museum

भारतीय गौरव: ब्रिटिश संग्रहालय में रखी जाएगी मां काली की प्रतिमा, कोलकाता में बनी है पांच फुट लंबी और 35 किलो वजन वाली मूर्ति

Sun, 08 May 2022 05:13 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कोलकाता।
एजेंसी, कोलकाता। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 08 May 2022 05:13 AM IST
सार

ब्रिटिश संग्रहालय जल्द नारी शक्ति से जुड़े चेहरे दिखाने के लिए दुनियाभर से मूर्तियों, पवित्र वस्तुओं और कलाकृतियों के लिए प्रदर्शनी का आयोजन करने जा रही है। कारीगर कौशिक घोष ने बताया कि प्रदर्शनी की थीम को ध्यान में रखते हुए मूर्ति निर्माण में अच्छी गुणवत्ता का फाइबर और पेंट का इस्तेमाल किया। मूर्ति के आभूषण गोल्ड प्लेटेड हैं।

विज्ञापन
Indian Pride Kolkata made Kali idol set to adorn British Museum
मां काली की मूर्ति। - फोटो : The British Museum

विस्तार

कुम्हारों की कॉलोनी कुमारतुली की गलियों में तैयार की गई मां काली की फाइबर से बनी पांच फुट लंबी मूर्ति 17 मई से ब्रिटिश संग्रहालय की शोभा बढ़ाएगी। कारीगर कौशिक घोष ने बताया कि मूर्ति बनाने के लिए लंदन में एनआरआई बंगालियों की समिति कैमडेन दुर्गा पूजा समिति ने दिसंबर में उनसे संपर्क किया। करीब डेढ़ माह में उन्होंने 35 किलो वजनी मूर्ति तैयार की।

विज्ञापन

 
ब्रिटिश संग्रहालय जल्द नारी शक्ति से जुड़े चेहरे दिखाने के लिए दुनियाभर से मूर्तियों, पवित्र वस्तुओं और कलाकृतियों के लिए प्रदर्शनी का आयोजन करने जा रही है। घोष ने बताया कि प्रदर्शनी की थीम को ध्यान में रखते हुए मूर्ति निर्माण में अच्छी गुणवत्ता का फाइबर और पेंट का इस्तेमाल किया। मूर्ति के आभूषण गोल्ड प्लेटेड हैं। मूर्ति को ब्रिटेन में मिश्र के देवता सेखमेट और ग्रीक की एथेना के साथ प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन


महिला सशक्तीकरण को समझने का प्रयास

  • ब्रिटिश संग्रहालय की वेबसाइट के अनुसार प्रदर्शनी के जरिये प्राचीन समय में महिला सशक्तीकरण को समझने का प्रयासा किया जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वेबसाइट में कहा गया है कि ज्ञान, जुनून और इच्छा से लेकर युद्ध, न्याय और दया तक, दुनिया भर में महिला आध्यात्मिक शक्तियों की अभिव्यक्ति हमें इस पर चिंतन करने के लिए प्रेरित करती है कि वर्तमान में हम नारीत्व और लिंग पहचान को कैसे देखते हैं।


लोगों को फिल्म भी दिखाई जाएगी : कैमडेन दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने कहा कि संग्रहालय की केट मैकस्वीनी ने देवी के हिंदू धर्म और लोगों के जीवन में महत्व को समझने के लिए उनसे संपर्क किया था। मैकस्वीनी और उनके सहयोगियों ने कैमडेन समिति की ओर से आयोजित काली पूजा को भी देखा। मैक्सवीनी की ओर से बनाई गई फिल्म भी लोगों को दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed