{"_id":"63c8ce1bf3c87b7ed77f7cbf","slug":"indian-politics-needs-leaders-like-new-zealand-pm-jacinda-ardern-said-jairam-ramesh-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jacinda Ardern: भारतीय राजनीति में चाहिए न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसे नेता- जयराम रमेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jacinda Ardern: भारतीय राजनीति में चाहिए न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसे नेता- जयराम रमेश
Thu, 19 Jan 2023 10:29 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 19 Jan 2023 10:29 AM IST
सार
Jacinda Ardern: जेसिंडा अर्डर्न ने देश की जनता को अपने फैसले से अवगत कराते हुए कहा कि उन्हें पता है कि प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी निभाने के लिए क्या चाहिए लेकिन अब वह अपने पद से न्याय नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश का कहना है कि भारतीय राजनीति में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न की तरह के नेता चाहिए। जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'महान क्रिकेट खिलाड़ी विजय मर्चेंट ने एक बार कहा था कि अपने करियर के चरम पर रिटायरमेंट लेना चाहिए। जब जाना चाहिए, जब लोग पूछे कि क्यों जा रहे हो ना कि तब जब पूछे कि क्यों नहीं जा रहे हो।'
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने लिखा कि 'न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने हाल ही में अपना पद छोड़ने का ऐलान किया है। भारतीय राजनीति को भी ऐसे नेता चाहिए।' बता दें कि जेसिंडा अर्डर्न ने प्रधानमंत्री पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह 7 फरवरी तक पद छोड़ देंगी। न्यूजीलैंड के सरकारी मीडिया ने बताया कि जेसिंडा अर्डर्न ने कहा है कि वह इस साल चुनाव नहीं लड़ेंगी और बतौर प्रधानमंत्री उनका आखिरी दिन 7 फरवरी होगा। आम चुनाव 2023 में 14 अक्टूबर को होने हैं।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की सत्ता में साढ़े पांच साल रहने के बाद जेसिंगा अर्डर्न ने यह चौंकाने वाला फैसला किया है। अपने कार्यकाल के दौरान जेसिंडा अर्डर्न ने कोरोना महामारी को झेला और सफलतापूर्वक देश को इस मुश्किल से उबारा। जेसिंडा अर्डर्न ने देश की जनता को अपने फैसले से अवगत कराते हुए कहा कि उन्हें पता है कि प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी निभाने के लिए क्या चाहिए लेकिन अब वह अपने पद से न्याय नहीं कर पा रही हैं। हालांकि उनके कई सहयोगी हैं, जो यह काम अच्छे से कर सकते हैं।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने बताया कि वह अब अपने परिवार पर ध्यान देना चाहती हैं और इसी वजह से वह पीएम पद से इस्तीफा दे रही हैं। उल्लेखनीय है कि साल 2017 में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री चुनी गईं जेसिंडा अर्डर्न उस वक्त महज 37 साल की थीं। यही वजह है कि वह दुनिया की सबसे युवा महिला प्रधानमंत्री हैं। साथ ही उन चुनिंदा प्रधानमंत्रियों में हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए बच्चे को जन्म दिया।