फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian political leaders received calls from the Karachi home of Dawood Ibrahim

महाराष्ट्र के कई नेताओं को दाऊद के घर से आता है फोन, हैकर्स ने किया खुलासा

Wed, 27 Apr 2016 11:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Apr 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
Indian political leaders received calls from the Karachi home of Dawood Ibrahim
- फोटो : Getty

मुंबई हमलों के गुनाहगार दाऊद इब्राहिम के करांची स्थित आवास से महाराष्ट्र के कई रसूखदार नेताओं को अक्सर फोन आता है। इंडिया टुडे ने दाऊद के करांची स्थित आवास पर दर्ज चार लैंडलाइन नंबरों की कॉल डिटेल के आधार पर दावा किया है कि दाऊद महाराष्ट्र के कई नेताओं को फोन किया करता है।

विज्ञापन


इं‌डिया टुडे को कॉल डिटेल का रिकॉर्ड वडोदरा के दो 'एथिकल' हैकर्स मनीष भांगले और उसके सहयोगी जयेश शाह ने उपलब्ध कराया। उन्होंने 7 महीने की अवधि 5 सितंबर, 2015 से 5 अप्रैल, 2016 का रिकॉर्ड दिया है। इंडिया टुडे ने दावा किया है कि खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी माना है कि कॉल डिटेल्स में दिए गए नंबर वही हैं, जिन्हें दाऊद और उसके परिवार के सदस्य इस्तेमाल करते हैं। 
विज्ञापन


कॉल डिटेल्स से ये ज‌ाहिर हो रहा है कि करांची में बैठकर दाऊद के परिवार के कई सदस्य कुछ नंबरों पर भारत में लगातार फोन किया करते हैं। इं‌डिया टुडे के मुताबिक, जिन नंबरों पर दाऊद की ओर से लगातार फोन आता है उनमें कई जानेमाने राजनीतिज्ञ भी शामिल हैं। जिन चार नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली गई है, वे पाकिस्तान टेलिकम्यूनिकेशन कंपनी लिमिटेड (PTCL) के हैं। PTCL पाकिस्तान की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के 5 नंबरों पर अक्सर आता है कि दाऊद का फोन

Indian political leaders received calls from the Karachi home of Dawood Ibrahim

दाऊद के नंबरों से जिन 10 अंतरराष्ट्रीय नंबरों पर सबसे ज्यादा फोन किया, उनमें पांच नंबर भारत के हैं, चार नंबर यूएई के हैं, जबकि एक नंबर एक इंटरनेशनल बैंक का है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि भारत के पांच नंबरों में से एक भारत की बहुत ही महत्वपूर्ण राजनीतिक पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का है। 

दाऊद की कॉल डिटेल्स को हैक करने वाले मनीष भांगले ने बताया कि उन्होंने PTCL की वेबसाइट को हैक करके दाऊद से जुडे नंबरों की कॉल डिटेल निकाली है। ये नंबर दाऊद की बीवी महजबीन शेख के नाम पर दाऊद के घर के पते पर पंजीकृत हैं। दाऊद ने अपने नाम पर एक भी फोन नहीं रखा है। भांगले ने बताया कि वे इस प्रोजेक्ट पर आठ महीने से काम कर रहे थे। 

दाऊद की कॉल डिटेल्स में शामिल यूएई के चार नंबरों में से एक यूएई की स्‍थानीय सुरक्षा फर्म का है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed