Blue Origin: भारतीय मूल के पहले अंतरिक्ष पर्यटक गोपीचंद ने स्पेसशिप पर दिखाया तिरंगा, वीडियो में ऐसे जताई खुशी
छह लोगों की टीम में अमेरिका के पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुने गए 90 वर्षीय एड ड्विट भी शामिल थे। उन्होंने 60 साल बाद अंतरिक्ष की उड़ान भरी। बता दें कि अमेरिकी वायुसेना में कैप्टन रहे एड ड्विट का अंतरिक्ष यात्री के रूप में 1961 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने चुनाव किया था, लेकिन किसी कारण से वह 1963 में अमेरिकी उड़ान में नहीं जा सके थे।
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
छह लोगों की इस टीम में अमेरिका के पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुने गए 90 वर्षीय एड ड्विट भी शामिल थे। उन्होंने 60 साल बाद अंतरिक्ष की उड़ान भरी। बता दें कि अमेरिकी वायुसेना में कैप्टन रहे एड ड्विट का अंतरिक्ष यात्री के रूप में 1961 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने चुनाव किया था, लेकिन किसी कारण से वह 1963 में अमेरिकी उड़ान में नहीं जा सके थे।
अंतरिक्ष यात्रियों में गोपी थोटाकुरा और एड ड्विट के अलावा उद्यमी मेसन एंजेल, फ्रांसीसी शराब कंपनी मोंट-ब्लैंक के संस्थापक सिल्वेन चिरोन, सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उद्यमी केनेथ एल हेस और सेवानिवृत्त लेखाकार कैरोल स्कॉलर शामिल थे।
कौन हैं गोपीचंद थोटाकुरा
आंध्र प्रदेश में जन्मे गोपीचंद थोटाकुरा ने अंतरिक्ष की यात्रा कर इतिहास रच दिया है। वह 1984 में भारतीय सेना के विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। इसी के साथ वह पहले भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक भी बन गए। गोपी एक पायलट और एविएटर हैं। गोपी अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जेट पायलट के रूप में काम कर चुके हैं। आंध्र प्रदेश में जन्मे थोटाकुरा एम्ब्री-रिडल एरोनॉटिकल यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं।