फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian origin doctor arpan doshi set to become britains youngest to start work

भारतीय मूल के अर्पण बने ब्रिटेन के सबसे युवा डॉक्टर, तोड़ा रिकॉर्ड 

Thu, 20 Jul 2017 05:53 AM IST
एजेंसी/ लंदन
एजेंसी/ लंदन Updated Thu, 20 Jul 2017 05:53 AM IST
विज्ञापन
indian origin doctor arpan doshi set to become britains youngest to start work

भारतीय मूल के डॉक्टर को ब्रिटेन में सबसे युवा चिकित्सक बनने का गौरव प्राप्त हुआ। यूनिवर्सिटी ऑफ शेफिल्ड से मेडिसिन और सर्जरी में स्नातक कर चुके अर्पण डोषी ब्रिटेन में सबसे कम उम्र में चिकित्सा सेवा देने वाले डॉक्टर बन गए हैं। उन्हें उत्तर-पूर्व इंग्लैंड के एक अस्पताल में बतौर चिकित्सक सेवा शुरू करने का मौका मिला है।

विज्ञापन


अर्पण की उम्र 21 वर्ष और 335 दिन है और वह अगले महीने यॉर्क में जूनियर डॉक्टर के रूप में सेवा देना शुरू करेंगे। उन्होंने सबसे युवा डॉक्टर बनने का रिकॉर्ड महज 17 दिनों से तोड़ा है। पिछला रिकॉर्ड रशेल फाय हिल के नाम था, जिन्होंने 2010 में महज 21 वर्ष और 352 दिन में चिकित्सा सेवा शुरू की थी। रशेल मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से चिकित्सा में स्नातक है।  
विज्ञापन


अर्पण गुजरात के गांधीनगर के रहने वाले हैं और 13 वर्ष की उम्र में उन्होंने यहां के एक स्थानीय स्कूल में पढ़ाई की थी। उसके पिता भरत एक मेकेनिकल इंजीनियर हैं और इंटरनेशनल फ्यूजन प्रोजेक्ट के हिस्से के तौर पर एक्सि एन प्रांत में जॉब मिलने के बाद उनका पूरा परिवार फ्रांस में बस गया था। अर्पण अंग्रेजी, हिंदी और गुजराती धाराप्रवाह बोलते हैं। अर्पण अगस्त में यॉर्क टीचिंग अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के रूप में दो साल की प्रशिक्षण शुरू कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed