फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy will keep both conventional and nuclear submarines in its fleet

Atomic Submarine: भारतीय नौसेना अपने बेड़े में रखेगी परंपरागत और परमाणु दोनों तरह की पनडुब्बियां, जानिए इसकी खास वजह

Mon, 04 Oct 2021 07:21 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 04 Oct 2021 07:21 PM IST
सार

क्या ऑस्ट्रेलिया की तरह भारत को भी सिर्फ परमाणु पनडुब्बी का ही निर्माण करना चाहिए, इसे लेकर भारतीय नौसेना ने अपनी रणनीति की क्या वजह बताई है जानिए। 

विज्ञापन
Indian Navy will keep both conventional and nuclear submarines in its fleet
भारतीय पनडुब्बी - फोटो : Indian Navy

विस्तार

फ्रांस के साथ 90 बिलियन डॉलर के परंपरागत पनडुब्बी के निर्माण सौदे से रद्द कर अमेरिका के साथ परमाणु पनडुब्बी निर्माण सौदे के ऑस्ट्रेलिया के फैसले की पृष्ठभूमि में भारतीय नौसेना ने अलग रणनीति अपनाने का फैसला लिया है। भारत ने कहा है कि भारतीय नौसेना परमाणु और परंपरागत दोनों तरह की पनडुब्बी का इस्तेमाल करेगी ताकि पड़ोसी देशों के खतरे से निपटा जा सके। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया को है ज्यादा खतरा 
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खुला समुद्र होने के कारण ऑस्ट्रेलिया के लिए ज्यादा खतरा है, इसलिए उसके लिए यह फैसला सही लगता है। लेकिन हमारे लिए खतरा खुले समुद्र और जमीन दोनों जगहों पर बना हुआ है। इसलिए भारतीय नौसेना अपने फ्लीट में परंपरागत और परमाणु पनडुब्बी दोनों रखेगी। 
विज्ञापन


क्या ऑस्ट्रेलिया की तरह भारत को भी सिर्फ परमाणु पनडुब्बी का ही निर्माण करना चाहिए, इसी सवाल का अधिकारी जवाब दे रहे थे। बता दें कि फ्रांस से डील तोड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिका से हाथ मिला लिया जो उसकी परमाणु पनडुब्बी निर्माण में मदद करेगा जिससे कि ऑस्ट्रेलिया चीनी नौसेना से खतरे का मुकाबला कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक रूप से परंपरागत पनडुब्बी अधिक फायदेमंद 
अधिकारी ने कहा कि भारत जैसे देश दोनों तरह की पनडुब्बियां माहौल के मुताबिक और आर्थिक लिहाज से ज्यादा उचित रहेंगी क्योंकि परंपरागत पनडुब्बी के मुकाबले परमाणु पनडुब्बी में ऊर्जा की खपत ज्यादा होती है और इसके निर्माण में भी ज्यादा खर्च आता है। 


अधिकारी ने कहा कि कलवारी श्रेणी (स्कॉर्पीन) की परमाणु पनडुब्बी बनाने में 25 हजार करो़ड़ रुपये की लागत आएगी। वहीं परमाणु हमले में सक्षम पहली तीन पनडुब्बी के निर्माण में 50 हजार करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed