{"_id":"5cdb9337bdec2206fc12649c","slug":"indian-navy-will-for-the-first-time-conduct-an-entrance-exam-for-engineering-graduates","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय नौसेना पहली बार इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय नौसेना पहली बार इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगी
Wed, 15 May 2019 09:52 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Wed, 15 May 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File Photo
भारतीय नौसेना पहली बार इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए एक प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगी। जिसके जरिए उन्हें अफसरों की पोस्ट के लिए सेवा में शामिल किया जाएगा। पहली नौसेना प्रवेश परीक्षा सितंबर 2019 में आयोजित की जाएगी।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
नौसेना के प्रवक्ता का कहना है कि स्थायी कमीशन और शॉर्ट-सर्विस कमीशन स्ट्रीम में अफसरों के तौर पर नौसेना में भर्ती होने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए देशभर के विभिन्न केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
ये परीक्षा स्नातक के बाद अधिकारियों के सीधे चयन के लिए आयोजित होगी। वर्तमान में उम्मीदवारों को कुछ प्रविष्टियों के लिए स्नातक या स्नातकोत्तर में प्राप्त अंकों के आधार पर सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
अब नए सिस्टम में, हालांकि, एसएसबी के लिए शॉर्टलिस्टिंग आईएनईटी में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी।
परीक्षा में चार सेक्शन होंगे, जिसमें अंग्रेजी, तर्क और संख्यात्मक एप्टीट्यूड, सामान्य विज्ञान और गणित शामिल हैं। उम्मीदवारों को सभी सेक्शनों को पास करना होगा।